टीम इंडिया की नई जर्सी पहनकर रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खतरनाक वीडियो
इस वीडियो में रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट के जर्सी में देखा जा सकता है।
अद्यतन - जून 3, 2023 5:27 अपराह्न

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह महामुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में होगा। हालांकि इससे पहले ही टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। जर्सी लॉन्च होते ही यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार टीम इंडिया की नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।
बता दें इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन दिया है कि, Three formats, Three stripes IN, Welcome to the team adidasindia, रोहित शर्मा की इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें एडिडास टीम इंडिया की नई जेर्सी का स्पॉनशर होने वाला है।
रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया स्पेशल वीडियो
वहीं इस वीडियो में रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट के जर्सी में देखा जा सकता है। दरअसल उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वह Behind The Scene वीडियो है। बता दें रोहित शर्मा से पहले BCCI ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम इंडिया की नई जर्सी का वीडियो शेयर किया था। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल सहित भारतीय टीम के कई खिलाड़ी नजर आए थे।
बता दें एडिडास ने BCCI के साथ पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके मुताबिक एडिडास साल 2028 तक के लिए टीम इंडिया की किट का स्पॉनशर करेगा। दरअसल साल 2028 तक Adidas पुरुष टीम के साथ साथ महिला टीम और अंडर-19 टीम के लिए जर्सी तैयार करेगा। वहीं टीम इंडिया जल्द ही 7 जून से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ WTC का फाइनल मैच खेलेगी।