'अगर धोनी की टीम में वह होते तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहते', अक्षर पटेल को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अगर धोनी की टीम में वह होते तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहते’, अक्षर पटेल को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर अक्षर पटेल एमएस धोनी की टीम में होते, तो वह इस टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर होते।

MS Dhoni, Aakash Chopra And Axar Patel (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni, Aakash Chopra And Axar Patel (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने इस सीजन 14 मैच खेलें, जिसमें से सिर्फ 5 में उसे जीत मिली और 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। DC के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने का कारण बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के साथ-साथ टीम की खराब मैनेजमेंट भी रही।

दरअसल. दिल्ली के खिलाड़ी अक्षर पटेल के अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद भी उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि यह टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। इस सीजन अक्षर पटेल ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले से 283 रन बनाने के अलावा गेंद से 11 विकेट भी चटकाएं। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें बहुत कम बैटिंग करने का मौका मिला।

दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया: आकाश चोपड़ा 

DC के खराब मैनेजमेंट पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए। इसमें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का भी नाम शामिल है। बता दें Jio Cinema के शो आकाशवाणी में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। अगर वे धोनी की टीम में होते तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहते।

उन्होंने कहा कि, पहला खिलाड़ी जो मेरे दिमाग में सबसे पहले आता है। हालांकि, उसने अभी भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, उसका नाम सबसे वैल्युएबल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होता। कल्पना कीजिए कि अगर ये खिलाड़ी एमएस धोनी की टीम में होता, तो वह इस टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर होता। इस खिलाड़ी का नाम अक्षर पटेल है। उन्हें बल्लेबाजी के लिए काफी नीचे भेजा जा रहा था।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, आप हैरान होंगे कि ये सारा फैसला कौन ले रहा था। जबकि आपके पास आपकी टीम के कप्तान के तौर पर डेविड वार्नर हैं और आपके स्पोर्ट स्टाफ में रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, जेम्स होप्स, अजीत अगरकर और प्रवीण आमरे जैसे दिग्गज थे। इतना बड़ा थिंक-टैंक होने के बाद भी इस खिलाड़ी से बेस्ट प्रदर्शन कैसे निकलवाना है? ये आप पता नहीं लगा सके।

close whatsapp