WTC 2023 फाइनल के द ओवल की ट्रैक की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, आप भी देखें - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 फाइनल के द ओवल की ट्रैक की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, आप भी देखें

तस्वीर में देखा जा सकता है कि फाइनल के लिए द ओवल की ट्रैक पूरी हरी-भरी कर रखी है।

WTC 2023 Final Pitch (Pic Source-Twitter)
WTC 2023 Final Pitch (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल 7 जून से 11 जून तक लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। तमाम लोग इस बेहतरीन मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फाइनल मुकाबले के लिए सारी तैयारियां भी पूरी तरह से शुरू हो चुकी है।

जहां एक तरफ भारतीय टीम इस बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय खिलाड़ियों की उम्मीदों पर पानी फेरना चाहेंगे। हालांकि इस फाइनल से 2 दिन पहले द ओवल के ट्रैक की तस्वीर सामने आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि फाइनल के लिए द ओवल की ट्रैक पूरी हरी-भरी कर रखी है।

यह रही द ओवल की पिच की तस्वीर

भारतीय टीम की बात की जाए तो टीम के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस समय चोटिल है। ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से यह फाइनल में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम में कई दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता में मोहम्मद सिराज ने तेज गेंदबाजी का क्रम काफी अच्छी तरह से संभाला है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उनके लिए परिस्थिति काफी अच्छी है क्योंकि उन्होंने ऐसे ट्रैक में पहले भी काफी बार खेला हुआ है। उन्हें यहां पर खेलने का काफी अनुभव है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई अच्छी बात यह है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद उन्हें इंग्लैंड में ही मेजबान टीम के साथ एशेज सीरीज भी खेलनी है।

अगर पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद करती है तो भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है वहीं अगर पिच थोड़ी धीमी रहती है तो रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन से बचकर भी रहना होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पिछला सत्र भले ही भारत अपने नाम ना कर पाई है लेकिन इस बार का फाइनल वो अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

close whatsapp