‘धोनी भारत के लिए खेलना जारी रख सकते थे, लेकिन उन्हें…’: वसीम अकरम ने MSD के रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान
धोनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला था।
अद्यतन - जून 6, 2023 2:34 अपराह्न

महेंद्र सिंह धोनी की कायल तो पूरी दुनिया है, लेकिन महान क्रिकेटर ने हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवां खिताब दिलाकर पूरी क्रिकेट बिरादरी की अपने लिए दीवानगी और बढ़ा दी है।
आपको बता दें, धोनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला था, जबकि उन्होंने संन्यास की घोषणा अगस्त 2020 में की। इसी मुद्दे पर बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि शायद महान विकेटकीपर-बल्लेबाज कुछ और समय के लिए भारत के लिए खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह ‘धोनी’ है, और वह जानते हैं क्या सही है।
अकरम ने कहा धोनी में अभी भी खेलने का जुनून है
वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा अगर धोनी चाहते तो भारत के खेलना जारी रख सकते थे, खासकर अपने प्रदर्शन को देखते हुए, लेकिन उन्होंने सही समय पर संन्यास लेने का फैसला किया और इसलिए तो वो धोनी हैं। वो अगले साल आईपीएल में और मजबूती से वापसी करेंगे। धोनी के पास अनुभव है, शीतलता और धीरज है और साथ ही वह शारीरिक रूप से बहुत फिट हैं। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि उनमें खेलने का जुनून है।
आप कितने भी फिट रहे लेकिन अगर आपमें जुनून नहीं है, तो आप प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। धोनी अभी भी शारीरिक रूप से बहुत फिट है, और उन्होंने इस सीजन में कोई भी मैच मिस नहीं किया। हालांकि, एक उम्र के बाद मैदान में वापसी करना मुश्किल होता है, लेकिन धोनी ट्रेनिंग करेंगे अगर उनमें खेलने का जुनून अभी भी बाकी है। मैच अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन मुझे यकीन है कि धोनी जानता है कि वह क्या कर रहा है।
धोनी और CSK का साथ कभी नहीं छूटेगा: वसीम अकरम
धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज ने आगे कहा वह एक क्रिकेटर और कप्तान के रूप में हीरा हैं। एक टीम के साथ पांच आईपीएल खिताब जीतना बहुत बड़ी बात है। यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है, यहां 10 टीमें हैं और आपको प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्रत्येक के खिलाफ 14 मैच खेलने हैं। उन्होंने धीमी शुरुआत की, लेकिन आप धोनी को कोई भी टीम दे दो, वह उन्हें फाइनल तक ले जाते हैं, और जीत दिलाते हैं।
CSK पांच आईपीएल खिताबों के साथ एक महान टीम बन गए है, और वो भी क्रिकेट जगत के सबसे बड़े और सबसे कठिन टूर्नामेंटों में से एक में। जब भी धोनी क्रिकेट छोड़ेंगे, वह CSK के साथ एक मेंटर, एक अध्यक्ष या जो कुछ भी हो, फ्रेंचाइजी के साथ ही रहेंगे। मुझे नहीं लगता कि धोनी और CSK अलग होंगे