WTC Final: डेविड वॉर्नर को शार्दुल ठाकुर ने दिखाया पवेलियन का रास्ता, नहीं खेल सके बड़ी पारी
WTC फाइनल की पहली पारी में 43 रन बनाकर आउट हुए डेविड वॉर्नर।
अद्यतन - जून 7, 2023 7:05 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
बता दें ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन उस्मान ख्वाजा बड़ी इनिंग खेलने में असफल रहे। वह 10 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की। उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया और 43 रन बनाकर आउट हो गए।
WTC फाइनल में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे डेविड वॉर्नर
दरअसल डेविड वार्नर ने 71.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। लेकिन वह स्टंप के पीछे केएस भरत को अपना कैच थमा बैठे। बता दें केएस भरत ने काफी अच्छा कैच लपका। 22 वें ओवर में गेंदबाजी करने उतरे शार्दुल ठाकुर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से डेविड वॉर्नर को काफी परेशान किया और अंत में वो उन्हें आउट करने में कामयाब रहे।
साथ ही उन्होंने डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन के बीच हो रही पार्टनरशिप को भी तोड़ा और भारत को महत्वपूर्ण विकेट दिलाया। वॉर्नर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए स्टीव स्मिथ आए। वहीं उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन की मैदान पर एंट्री हुई थी। लेकिन वह भी 62 गेंदों का सामना कर सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए।
उनके आउट होने के बाद ट्रेविड हेड को बल्लेबाजी को लिए भेजा गया। बता दें लंच तक ऑस्ट्रेलिया के दो महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और ये तीनों ही गेंदबाज अब तक 1-1 विकेट चटका चुके हैं।