Twitter Reactions: WTC 2023 फाइनल में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, शुभमन गिल सस्ते में लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

Twitter Reactions: WTC 2023 फाइनल में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, शुभमन गिल सस्ते में लौटे पवेलियन

स्कॉट बोलैंड की गेंद पर सिर्फ 13 बनाकर गिल बोल्ड हो गए।

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। दोनों के अलावा कोई और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के जवाब में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी।

हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा के रूप में उसे पहला झटका लगा। पैट कमिंस ने छठे ओवर में भारतीय कप्तान को सिर्फ 15 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पारी को संभालने की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर आ गई, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर सिर्फ 13 बनाकर गिल बोल्ड हो गए। उनसे भारतीय टीम को इस महामुकाबले में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे खरे नहीं उतर सके।

आपको बता दें कि गिल ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गिल ने 17 मैचों में 890 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप हासिल किया। हालांकि, WTC के फाइनल में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। गिल के इस तरह आउट होने पर सोशल मीडिया पर फैन्स काफी निराश नजर आए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाए दीं।

मुकाबले की बात करें तो पहली पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेंद के साथ भी कमाल का खेल दिखाया। पैट कमिंग की अगुवाई वाली टीम ने कहर बरपाते हुए खबर लिखे जाने तक भारत के टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा मौजूद है। उन पर टीम को संकट से बाहर निकालने की जिम्मेदारी होगी।

यहां देखिए फैन्स के रिएक्शन

 

 

close whatsapp