WTC 2023 Final: मार्नस लाबुशेन का 'झपकी' लेने वाला वीडियो हुआ इतना वायरल कि, आखिरी में ऑस्ट्रेलियाई स्टार को देनी ही पड़ गई सफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: मार्नस लाबुशेन का ‘झपकी’ लेने वाला वीडियो हुआ इतना वायरल कि, आखिरी में ऑस्ट्रेलियाई स्टार को देनी ही पड़ गई सफाई

मार्नस लाबुशेन ने नींद से जागने के बावजूद तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की और 41 पर नाबाद रहे।

Marnus Labuschagne. (Image Source: ICC Instagram)
Marnus Labuschagne. (Image Source: ICC Instagram)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल के दौरान एक मनोरंजक घटना देखने को मिली। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दूसरे ओवर में हुई जब मार्नस लाबुशेन अपना पूरा बैटिंग गियर पहने टीम की बालकनी में झपकी ली।

लाबुशेन को लगा कि उनकी बारी आने में अभी समय है, इसलिए उन्होंने थोड़ा आराम करने का सोचा, नतीजन वह WTC 2023 फाइनल के तीसरे दिन मैदान पर थोड़ी देरी से पहुंचे। जैसे ही कैमरामैन ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार को झपकी लेते हुए कैद किया, मोहम्मद सिराज ने डेविड वार्नर की पवेलियन के लिए वापसी तय कर ली और शोर की आवाज सुनकर उनकी आंखे खुल गई, क्योंकि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना था।

मैं बस गेंदों के बीच में अपनी आंखों को आराम दे रहा था: लाबुशेन

खैर, मार्नस लाबुशेन ने नींद से जागने के बावजूद तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की और 41 पर नाबाद रहे। इस बीच, WTC 2023 फाइनल के तीसरे दिन के खेल के समापन के बाद लाबुशेन ने इस मजेदार घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बस अपनी आंखो को आराम दे रहा था।

मार्नस लाबुशेन ने SEN Cricket के हवाले से कहा: “मैं बस गेंदों के बीच में अपनी आंखों को आराम दे रहा था और खुद थोड़ा आराम कर रहा था। मैं अपनी नर्वसनेस को थोड़ा शांत करने की कोशिश कर रहा था। आप हर समय मैच नहीं देख सकते हैं। मैं वहां से उठा और बहुत जल्द जाग गया था। जब सिराज ने पहली बार धमाका किया, तो मेरे पास आराम करने का ज्यादा समय नहीं था।”

अगर तीसरे दिन की ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात करे, तो पैट कमिंस की टीम ने 123 रन बनाकर अपने चार विकेट गंवा दिए, लेकिन वे टीम इंडिया के खिलाफ 296 रनों से आगे चल रहे हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए, जबकि सिराज और उमेश यादव एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

close whatsapp