मैंने कभी रहाणे को इतनी अच्छी तरह खेलते नहीं देखा, भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए एबी डिविलयर्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैंने कभी रहाणे को इतनी अच्छी तरह खेलते नहीं देखा, भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए एबी डिविलयर्स

एबी डिविलियर्स ने लिखा कि, मैंने कभी रहाणे को इतनी अच्छी तरह से खेलते नहीं देखा, गेंद को देर से खेलने की ये तकनीक वाकई काफी अच्छी है।

AB de Villiers And Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)
AB de Villiers And Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अपनी बेहतरीन पारी से सबको काफी प्रभावित किया है। बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में WTC का Final मुकाबला खेला जा रहा है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की तुलना में पीछे है। पहली पारी में ऑस्ट्रलिया की टीम ने 469 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया मात्र 296 रन ही बना सकी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 122 गेंदो पर 89 रनों की पारी खेली। रहाणे और शार्दुल ठाकुर की शतकीय पार्टनरशिप की बदौलत भारत फॉलोऑन बचाने में कामयाब रहा।

मैंने अजिंक्य रहाणे को इतनी अच्छी तरह से खेलते हुए नहीं देखा है- एबी डिविलियर्स 

अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की है, जिसमें साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का नाम भी शामिल है। उनका कहना है कि मैंने अजिंक्य रहाणे को इतनी अच्छी तरह से खेलते हुए नहीं देखा है। उन्होंने हर्षा भोगले के एक ट्वीट पर कमेंट करते हुए अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की है।

 

एबी डिविलयर्स ने लिखा कि, मैंने कभी रहाणे को इतनी अच्छी तरह से खेलते नहीं देखा, गेंद को देर से खेलने की ये तकनीक वाकई काफी अच्छी है। दरअसल, हर्षा भोगले ने WTC Final से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “एक बार फिर जडेजा भारत के बेस्ट बल्लेबाज नजर आए और अब वो टॉप 6 बल्लेबाज हैं। और उंगली की चोट के बाद भी रहाणे काफी बेहतरीन टच में दिखे।”

उन्होंने आगे लिखा कि, लेकिन भारत के लिए टॉप ऑर्डर चिंता का विषय है और उन्हें अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा। बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है और वह काफी जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं।

close whatsapp