WTC 2023 Final: खिताबी मुकाबले के दौरान मार्नस लाबुशेन के अजीबोगरीब अंडरपैंट्स ने बटोरी सुर्खियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: खिताबी मुकाबले के दौरान मार्नस लाबुशेन के अजीबोगरीब अंडरपैंट्स ने बटोरी सुर्खियां

मार्नस लाबुशेन ने दूसरी पारी में 126 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली।

Marnus Labuschagne. (Photo Source : Twitter)
Marnus Labuschagne. (Photo Source : Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फिलहाल कंगारू टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकीय पारी की बदौलत 469 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

इसके जवाब में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 71 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर की अर्धशतकीय पारी की बदलौत टीम इंडिया फॉलोऑन को टालने में कामयाब रही। मेन ब्लू ने पहली पारी में 296 रन बनाए।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और चौथे दिन 270/8 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने खिताबी जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य सामने रखा।

मार्नस लाबुशेन के अंडरपैन्ट्स ने खींचा सभी का ध्यान

इनके सबके बीच ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी के दौरान मार्नस लाबुशेन ने अपने अजीबोगरीब अंडरपैन्ट्स के लिए सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए उनकी पैंट नीचे खिसक गई और उनका अंटरपैन्ट्स बाहर दिखने लगा। जिसे कैमरामैन ने बिना देर किए कैप्चर कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

वहीं इससे पहले भी इस WTC फाइनल मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम के बाहर सोने को लेकर लाबुशेन सुर्खियों बटोर चुके हैं।

Marnus Labuschagne. (Photo Source : Twitter)
Marnus Labuschagne. (Photo Source : Twitter)

 

बात करें उनके अनोखे अंडरपैन्ट्स की तो उस पर 2021-22 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-0 से जीत के मोमेंट दर्शाए गए थे। इसे देखने के बाद  निश्चित रूप से  इंग्लिश फैन्स और खिलाड़ी नाराज हो सकते हैं। बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से ऐतिहासिक एशेज सीरीज खेली जाएगी। 

 

close whatsapp