VIDEO: टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी! शुभमन गिल के आउट पर मचा बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी! शुभमन गिल के आउट पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर इस फैसले के लिए थर्ड अंपायर की काफी आलोचना हुई।

WTC final 2023 (Photo Source: Twitter)
WTC final 2023 (Photo Source: Twitter)

WTC फाइनल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 270 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। इस तरह भारतीय टीम को 444 रनों का लक्ष्य मिला है। जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी कि तभी गिल के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा।

दरअसल, दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि, 8वें ओवर में स्कॉट बोलैंड की गेंद पर शुभमन गिल स्लिप में खड़े कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए। लेकिन ऐसा लगा कि गेंद जमीन को टच कर गई है।

थर्ड अंपायर ने भी बार-बार रिप्ले देखा, जिसमें साफ दिख रहा था कि गेंद जमीन पर लगी है। लेकिन इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने गिल को आउट दे दिया। जैसे ही गिल को आउट दिया गया, वो हैरान रह गए। कप्तान रोहित शर्मा भी फैसले से नाखुश नजर आए।

https://twitter.com/LoyalSachinFan/status/1667535465787064321

 

फैसले से नाखुश दिखे गिल और रोहित

इसके बाद सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर के इस फैसले की काफी आलोचना हुई। फैन्स का मानना है कि एक गलत फैसले के कारण भारत ने खिताबी मुकाबले में बड़ा विकेट गंवा दिया है। गिल 19 गेंदों में 18 रन बनाकर अच्छे लय में दिख रहे थे, लेकिन विवादास्पद फैसले के बाद उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी 296 रनों सिमट गई। इस तरह कंगारू टीम ने 173 रनों बड़ी बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 4 विकेट पर 123 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इसमें 147 रन जोड़ने के साथ लंच के बाद पैट कमिंस ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 105 गेंदों में 8 चौके की मदद से नाबाद 66 रन बनाए।

close whatsapp