शुभमन गिल के विवादित कैच आउट पर रिकी पोंटिंग ने दिया प्रतिक्रिया, कहा- अंपायर का फैसला एकदम सही - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल के विवादित कैच आउट पर रिकी पोंटिंग ने दिया प्रतिक्रिया, कहा- अंपायर का फैसला एकदम सही

रिकी पोंटिंग ने कहा कि, दरअसल मुझे वाकई लगता है कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू गया था।

Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)
Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)

लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 444 रनों का लक्ष्य दिया है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल के आउट होने पर जमकर विवाद हो रहा है।

दरअसल फैंस और एक्सपर्ट का मानना है कि, उन्हें थर्ड अंपायर द्वारा गलत आउट दिया गया। लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने शुभमन गिल के विवादित कैच आउट पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि अंपायर का फैसला सही था।

मुझे वाकई लगता है कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू गया था- रिकी पोंटिंग 

बता दें ICC को दिए इंटरव्यू में रिकी पोंटिंग ने कहा कि, दरअसल मुझे वाकई लगता है कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू गया था और यह अंपायर की व्याख्या है कि जब तक गेंद को जमीन पर हिट करने से पहले फील्डर के पास गेंद पर पूरा नियंत्रण होता है तो वह आउट ही होता है। ऐसे में मुझे लगता है कि वास्तव में ऐसा ही हुआ था। दरअसल यह जमीन से छह या आठ इंच ऊपर उठी और उसके बाद ही दूसरा एक्शन हुआ।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे विश्वास है कि इसके बारे में बहुत चर्चा हुई होगी और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में तो इसे लेकर शायद अधिक बात हुई होगी। भारत में हर कोई यही सोचेगा कि यह आउट नहीं है और ऑस्ट्रेलिया में हर कोई सोचेगा कि यह आउट है। अगर इसे मैदान पर आउट दिया गया होता तो मुझे भी लगता है कि तीसरे अंपायर को उस फैसले को पलटने के लिए सबूत खोजने होंगे और मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर सबूत होते।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि सॉफ्ट सिग्नल के बिना भी तीसरे अंपायर ने सोचा कि यह आउट ही है। दिन के अंत में मुझे लगता है कि शायद सही फैसला किया गया है। बता दें शुभमन गिल के आउट को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं।

close whatsapp