रिपोर्ट: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा सकता है - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा सकता है

दैनिक जागरण के मुताबिक इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

Rohit Sharma and Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma and Babar Azam (Pic Source-Twitter)

इस साल 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है। तमाम क्रिकेट फैंस इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस टूर्नामेंट के मुकाबलों की लिस्ट को रिलीज नहीं किया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक शेड्यूल को फाइनल नहीं किया है।

पिछले काफी समय से ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि भारत ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जाने के लिए मना कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी यह ऐलान किया था कि अगर ऐसा होता है तो वो भी वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएंगे। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप शेड्यूल को लेकर कुछ बातें सामने आई है।

दैनिक जागरण के मुताबिक इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान ज्यादातर मुकाबले चेन्नई और हैदराबाद में खेलेंगे। हालांकि भारत के खिलाफ उनका मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेलेगा। यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला भारत लखनऊ में खेलेगा। लखनऊ में टूर्नामेंट के कुल 5 मुकाबले होंगे।

ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 18 जून से जनवरी में शुरू हो रहा है

बता दें, ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर की शुरुआत 18 जून से हो रही है और उसके बाद ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पूरे शेड्यूल को रिलीज किया जाएगा। ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर जिंबाब्वे में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह टूर्नामेंट उन्हीं के घर में खेला जा रहा है और इस बार वो इस टूर्नामेंट को जरूर अपने नाम करना चाहेंगे। टीम ने 2013 के बाद से अभी तक एक भी ICC ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

close whatsapp