WTC फाइनल हारने के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने IPL को ठहराया जिम्मेदार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC फाइनल हारने के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने IPL को ठहराया जिम्मेदार!

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए राहुल द्रविड़ ने WTC फाइनल में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी।

Rahul Dravid (Photo Source: Twitter)
Rahul Dravid (Photo Source: Twitter)

लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों से हरा WTC की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के बाकि खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है।

वहीं टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना था कि, व्यस्त शेड्यूल के कारण खिलाड़ियों को तैयारी करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि, एक कोच के तौर पर मैं तैयारियों से कभी भी खुश नहीं हो सकता। लेकिन यह ऐसी सच्चाई है जिसे मैं स्वीकार करने के लिए तैयार हूं और इसे हम सभी को स्वीकार करनी होगी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, शेड्यूल बहुत व्यस्त है। ये बात सबको पता है। अगर आप इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और आप टूर से तीन हफ्ते पहले यहां आते हैं, साथ ही दो प्रैक्टिस गेम खेल लेते हैं तो आप बेहतर तरीके से तैयार रहेंगे।

हमारे पास जो भी है उसी से हमें काम चलाना होगा- राहुल द्रविड़ 

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि, लेकिन हमारे पास ये नहीं है। दरअसल हालात इसकी अनुमति नहीं देते हैं। हमारे पास जो भी है उसी से हमें काम चलाना होगा। कोई बहाना नहीं, कोई शिकायत नहीं, मैं बस फाइनल जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई देना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि, पांचों दिन वह हमसे बेहतर खेले हैं। अब हमें खुद देखना होगा कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं और हम क्या बेहतर कर सकते हैं। बता दें WTC फाइनल मुकाबले को जीतने के लिए टीम इंडिया को 444 रनों की जरूरत थी लेकिन भारत सिर्फ 234 रन ही बना सका।

close whatsapp