जब टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अपने मजेदार रिएक्शन से लोगों को खूब हंसाया
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सीजन में अपने घर में करारी शिकस्त दी थी।
अद्यतन - जून 13, 2023 11:53 पूर्वाह्न

रोहित शर्मा को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। वो पिछले काफी समय से भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने सभी प्रारूपों में कमाल की बल्लेबाजी की है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सीजन में अपने घर में करारी शिकस्त दी थी और साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में टीम ने क्वालीफाई भी किया था। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई।
रोहित शर्मा एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ काफी मजेदार इंसान भी हैं। अपने टेस्ट क्रिकेटिंग करियर में ऐसा कई बार हुआ है जब रोहित शर्मा ने अपने मजाकिया अंदाज से कई दर्शकों को काफी हंसाया है।
3- रोहित शर्मा ने स्टीव स्मिथ को कहा-‘पागल’

विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सीजन का ओपनिंग टेस्ट मैच खेला जा रहा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में 177 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और महत्वपूर्ण शतक जड़ा।
5 विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा का साथ देने मैदान पर उतरे रवींद्र जडेजा। 77वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला जहां स्टीव स्मिथ खड़े हुए थे।
जडेजा इस गेंद पर 1 की जगह 2 रन लेना चाहते थे लेकिन भारतीय कप्तान ने उन्हें मना कर दिया। स्टंप माइक में ऐसा सुनाई दिया कि रोहित शर्मा जडेजा से कह रहे हैं कि यह पागल है थोड़ा सच में। भारत ने इस मैच को एक पारी और 132 रनों से अपने नाम किया।