देख लो आज भी फैन्स धोनी से कितना प्यार करते हैं, ऐसे कलाकारी पहली बार देखी होगी आपने!
Sunlight Art से एक फैन ने बनाई धोनी की तस्वीर।
अद्यतन - जून 13, 2023 1:24 अपराह्न

भले ही धोनी सिर्फ अब IPL के दौरान ही मैदान पर नजर आते हो, लेकिन आज भी उनका क्रेज पहले जैसा ही है। IPL के दौरान सभी फैन्स धोनी की बल्लेबाजी देखने आते हैं, वहीं माही की जब मैदान में एंट्री होती है तो माहौल ही कुछ और होता है। अब सोशल मीडिया पर थाला एक नया फैन सामने आया है, जिसकी कलाकरी देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
आखिरी गेंद पर खिताब जीता था धोनी की टीम ने
IPL 2023 का फाइनल गुजरात और चेन्नई के बीच हुआ था, जहां इस खिताबी जंग को CSK ने जीता था। आखिरी गेंद तक गए इस मैच के हीरो जडेजा थे, दूसरी ओर धोनी जीत के बाद काफी इमोशनल हो गए थे।
धोनी के लिए इस फैन ने ये क्या कर डाला?
*Sunlight Art से एक फैन ने बनाई धोनी की तस्वीर।
*मैग्नीफाइंग ग्लास और धूप की मदद से बनाई फैन ने ये तस्वीर।
*सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है अब ये रील वीडियो।
*साथ ही ये फैन पहले भी बना चुका कई और खिलाड़ियों की तस्वीर।
एक नजर डालते हैं धोनी के फैन ने जो कलाकारी की उसपर
हाल ही में हुई है माही की सर्जरी
IPL 2023 के दौरान धोनी को घुटने में काफी परेशानी हुई थी, जिसे देखते हुए उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया था और लीग के खत्म होते ही माही ने मुंबई में अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया था और अब वो वापस रांची लौट चुके हैं।
IPL से संन्यास को लेकर दिया था बयान