यशस्वी जायसवाल को मैं आगामी ICC इवेंट्स में खेलते हुए देखना चाहता हूं: दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

यशस्वी जायसवाल को मैं आगामी ICC इवेंट्स में खेलते हुए देखना चाहता हूं: दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज को बताया कि, 'नंबर एक पर यशस्वी जायसवाल भारत का भविष्य हो सकते हैं। उनका घरेलू सीजन काफी अच्छा रहा है।'

Team India (Pic Source-Twitter)
Team India (Pic Source-Twitter)

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के द ओवल में भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी। यह मैच 7 जून से 11 जून तक खेला गया था।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 3 विकेट खोकर 164 रन बना चुका था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 444 रन का लक्ष्य दिया था। खेल के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का विकेट 1 ओवर में लिया।

भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन 46 रन पर वो मिचेल स्टार्क का शिकार हुए। भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपना पक्ष रखा है।

इस समय कई युवा खिलाड़ियों ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है: दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज को बताया कि, ‘नंबर एक पर यशस्वी जायसवाल भारत का भविष्य हो सकते हैं। उनका घरेलू सीजन काफी अच्छा रहा है। क्या हम उनके लिए जगह बना सकते है? नंबर दो पर सरफराज खान। मिडिल ऑर्डर में उन्होंने अभी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका नाम काफी तेजी से ऊपर आ रहा है। अगर आप उनको टीम में शामिल करते हैं तो किसकी जगह वो लेंगे। मुकेश कुमार को कैसे भुला जा सकता है। वो मीडियम तेज गेंदबाज हैं। क्या आप उन्हें 2 साल का चक्र देंगे।’

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि, ‘ सच बताऊं तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उमेश और शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी काफी खराब की। राहुल द्रविड़ और रोहित ने उनसे जैसी उम्मीद की थी वैसी गेंदबाजी उन्होंने नहीं की। हां, शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं लेकिन आप इस समय एक ऐसे गेंदबाज को देख रहे हैं जो बल्लेबाजी भी कर सके और गेंदबाजी भी। उमेश को लेकर अभी भी काफी चीजें सही नहीं चल रही है।’

close whatsapp