किसी सुपर मॉडल या बॉलीवुड हीरो से कम नहीं हैं, रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक
उमरान मलिक का सोशल मीडिया पर है पूरा स्वैग।
अद्यतन - जून 13, 2023 6:44 अपराह्न

टीम इंडिया के पास अब एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं, जिसमें उमरान मलिक का नाम भी शामिल है। IPL के जरिए सभी की नजरों में आने वाला जम्मू-कश्मीर का ये खिलाड़ी अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है, दूसरी ओर उमरान क्रिकेट के साथ-साथ अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया के भी सुपर स्टार बनते जा रहे हैं।
इस साल SRH के लिए खास नहीं रहा उमरान मलिक का प्रदर्शन
तेज गेंदबाज उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद टीम से IPL खेलते हैं, लेकिन इस साल यानी की IPL 2023 में उमरान ने SRH टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। जहां सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उमरान ने इस साल कुल 8 मैच खेले और उन्हें 5 विकेट ही मिले।
उमरान मलिक फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं क्या भाई?
*उमरान मलिक का सोशल मीडिया पर है पूरा स्वैग।
*इसी कड़ी में उमरान ने कुछ नई तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*इन तस्वीरों में किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं उमरान।
*कुछ ही देर में उस पोस्ट पर आ गए हैं लाखों लाइक्स और कमेंट्स।
ये तस्वीरें पोस्ट की हैं उमरान मलिक ने
सोशल मीडिया पर पूरा स्वैग है इस खिलाड़ी का
टीम इंडिया के लिए कैसा रहा सफर?
उमरान मलिक का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने IPL के दम पर टीम इंडिया में एंट्री ली थी। अब तक उमरान टीम इंडिया से 8 वनडे और 8 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में इस खिलाड़ी ने अभी तक 13 विकेट लिए हैं, तो टी-20 इंटरनेशनल में उमरान 11 विकेट ले चुके हैं।