तो इस वजह से एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए चुने गए हैं स्टुअर्ट ब्राॅड, कप्तान स्टोक्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो इस वजह से एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए चुने गए हैं स्टुअर्ट ब्राॅड, कप्तान स्टोक्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Ben Stokes and Stuart Broad (Image Credit- Twitter)
Ben Stokes and Stuart Broad (Image Credit- Twitter)

एशेज टेस्ट सीरीज 2023 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में पहला मैच दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दूसरी ओर आपको इस टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें तो इंग्लिश गेंदबाजी विभाग में इंजरी से वापसी करने के बाद, अनुभवी जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। इसके अलावा एंडरसन का साथ देने के लिए ओली राॅबिन्सन को भी प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया है।

तो वहीं पहले टेस्ट मैच की इंग्लिश प्लेइंग इलेवन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि मार्क वुड को इस टेस्ट मैच के लिए सेलेक्ट किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, स्टोक्स एंड मैनेजमेंट ने सभी को चौंकाते हुए वुड की जगह अनुभवी स्टुअर्ड ब्राॅड को खिलाया है। तो वहीं इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह भी बताई है।

बेन स्टोक्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि पहले टेस्ट मैच में स्टुअर्ड ब्राॅड के खेलने को लेकर बेन स्टोक्स ने cricket.com.au. के अनुसार कहा- अगर मैंने ना कहा, तो मैं झूठ बोलूंगा। यह सिर्फ उन चीजों में से एक है- जैसे भारत के रविचंद्रन अश्विन मेरे खिलाफ। ब्रॉडी कई वर्षों से गेंदबाजी में अविश्वसनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्टोक्स ने आगे ब्राॅड को मैच में खिलाने को लेकर कहा- यह मेरे दिमाग के बजाए पेट और दिल की भावना थी। आम तौर पर अपनी कप्तानी के दौरान मैं अपने दिल से काफी हिम्मत जुटा पा रहा हूं।

यहां पर स्टोक्स दिए बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने पहले टेस्ट मैच में ब्राॅड को उनके अनुभव की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इसके अलावा ब्राॅड के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर के खिलाफ आंकड़े भी शानदार हैं। गौरतलब है कि साल 2019 एशेज के दौरान ब्राॅड ने वाॅर्नर को 10 पारियों में 7 बार आउट किया था।

close whatsapp