ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT ट्रॉफी अश्विन के लिए साबित हो सकती थी आखिरी सीरीज! नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT ट्रॉफी अश्विन के लिए साबित हो सकती थी आखिरी सीरीज! नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का बड़ा खुलासा

रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे।

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

आईसीसी टेस्ट रैकिंग के नंबर-1 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के प्लेइंग 11 में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे थे। WTC फाइनल प्लेइंग 11 में अश्विन की गैरमौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी। WTC फाइनल के प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने के बाद अश्विन ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए झटका नहीं बस एक बाधा था, वह आगे बढ़ेंगे क्योंकि वह ऐसी चीजों से गुजर चुके हैं।

लेकिन हाल ही में अश्विन ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया। अश्विन ने अपनी पत्नी पृथी नारायण को यह भी कह दिया था कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 उनके करियर की आखिरी सीरीज भी हो सकती है।

मैं अपने एक्शन में बदलाव करने जा रहा था- अश्विन

रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद घुटने की चोट से जूझ रहे थे। जिसके चलते उन्हें लग रहा था कि वह अब क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं। अश्विन ने इंडियन एक्सप्रेस पर बात करते हुए कहा, ‘जब मैं बांग्लादेश से वापस आया तो मैंने अपनी पत्नी से कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेरी सीरीज आखिरी सीरीज हो सकती है।’

‘मेरे घुटने में कुछ समस्या थी। मैंने कहा कि मैं अपने एक्शन में बदलाव करने जा रहा हूं क्योंकि इससे वास्तव में काफी गति मिली और इसके साथ मैं उतर रहा था तो मेरा घुटना मुड़ रहा था। मैंने टी-20 विश्व कप के कारण पर्याप्त काम का बोझ नहीं उठाया था।’

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद अश्विन रिकवर होने के लिए एनसीए बैंगलोर गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नागपुर में खेलने से पहले अश्विन ने तीन से चार दिनों तक अभ्यास किया। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था। साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि पिछले 4-5 सालों में खेली गई यह उनकी बेस्ट सीरीज थी।

अश्विन ने आगे बात करते हुए इस बात को हाइलाइट किया कि उम्र बढ़ने के साथ इनसिक्योरिटी क्रिकेटरों के लिए एक अहम मुद्दा है। ‘मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है उस पर मुझे बहुत गर्व है, सिर्फ विकेटों या रनों की वजह से नहीं। लेकिन मैं कितनी बार लगातार खुद को फिर से बनाने में सक्षम रहा हूं। एक चीज जो वास्तव में क्रिकेटरों या किसी को भी उम्रदराज होने पर परेशान करती है वह है इनसिक्योरिटी।’

close whatsapp