BAN vs AFG टेस्ट के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा पत्रकार पर हमला किए जाने के बाद BCB ने मांगी माफी; बोर्ड ने कड़ी सजा का किया ऐलान
बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 546 रनों की विशाल जीत दर्ज की।
अद्यतन - जून 17, 2023 12:19 अपराह्न

बांग्लादेश ने 17 जून को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 546 रनों की विशाल जीत दर्ज की।
इस एक एकतरफा टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक दुर्भाग्यपूर्ण और आलोचनात्मक घटना सामने आई, जहां शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी कारण के एक रिपोर्टर की पिटाई कर दी। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा क्रिकफ्रेंजी वेबसाइट के लिए काम करने वाले पत्रकार तस्फीक शहरयार पर हमला करने के लिए माफी मांगी है।
इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक इस्माइल हैदर मल्लिक घटना के एक घंटे के भीतर घटनास्थल पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि उन सुरक्षाकर्मियों को कम से कम एक साल के लिए ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। लेकिन BCB अभी भी उन व्यक्तियों की पहचान नहीं कर पाया है, जिन्होंने तस्फीक शहरयार पर हमला किया।
ढाका में पत्रकार पर सुरक्षाकर्मियों के हमले के बाद BCB ने मांगी माफी
हालांकि, हैदर मल्लिक ने कहा कि BCB निंदनीय कृत्य करने वाले लोगों की पहचान करने की पूरी कोशिश कर रहा है, और साथ ही उन्होंने वादा किया कि BCB अपने सुरक्षा कर्मचारियों के व्यवहार में और सुधार करेगा। आपको बता दें, यह निंदनीय घटना मैच के तीसरे दिन घटित हुई, जब शहरयार अपने एक सहयोगी के साथ उसका मान्यता पत्र प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहा था, जो प्रेस बॉक्स में प्रवेश करने के लिए आवश्यक है।
शहरयार शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर 1 पर इंतजार कर रहा था, जहां पत्रकार आमतौर पर इंतजार करते हैं। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में से एक ने शहरयार को सड़क के दूसरी तरफ खड़े होने के लिए कहा और उसने उनके निर्देशों का पालन किया। लेकिन उसी पल सुरक्षा दल के सदस्यों में से एक ने पत्रकार पर हमला कर दिया, जब वह दूसरे साथी पत्रकार से बात कर रहा था।
शहरयार ने दावा किया है कि उस पर तीन से पांच लोगों ने हमला किया और हाथापाई में उनके नाक और गले पर चोट के निशान मौजूद है। इससे पहले, पत्रकारों और BCB के सुरक्षाकर्मियों के बीच क्रमश: साल 2006, 2015 और 2016 में इसी तरह की घटनाएं सामने आई थी।