टी-20 ब्लास्ट में ब्रैड करी बने सुपरमैन, पकड़ा क्रिकेट के इतिहास का अभी तक का सबसे करिश्माई कैच
16 जून को खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2023 के मुकाबले में ससेक्स ने हैम्पशायर हॉक्स को 6 रनों से करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - जून 17, 2023 2:13 अपराह्न

इस समय इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। 16 जून को खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2023 के मुकाबले में ससेक्स ने हैम्पशायर हॉक्स को 6 रनों से करारी शिकस्त दी।
इस मैच में ससेक्स की ओर से ब्रैड करी ने एक ऐसा अविश्वसनीय कैच पकड़ा जिसकी प्रशंसा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। तमाम लोग इस कैच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, यह हैम्पशायर के लक्ष्य का पीछा करने के आखिरी ओवर में हुआ। टीम को 11 गेंदों में 23 रनों की आवश्यकता थी और हैम्पशायर के बेनी हॉवेल ने टाइमल मिल्स को मिडविकेट पर छक्का लगाने की कोशिश की।
हालांकि, ब्रैड करी ने मानों कुछ और सोच रखा था। वो गेंद को लपकने के लिए दूर से ही भागते हुए आए और हवा में छलांग लगाते हुए इस कैच को पूरा किया। खुद करी भी कुछ सेकेंड तक इस कैच को लेकर सोचते रहे। बेनी हॉवेल को खुद काफी देर तक यकीन ही नहीं हुआ कि कैसे करी ने इस कैच को पूरा किया। वो भी निराश होकर वापस पवेलियन लौट गए और हैम्पशायर हॉक्स को इस मैच में हार का सामना पड़ा।
STOP WHAT YOU ARE DOING
BRAD CURRIE HAS JUST TAKEN THE BEST CATCH OF ALL TIME 🤯#Blast23 pic.twitter.com/9tQTYmWxWI
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 16, 2023
यह सच में सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक है: दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी ऐसे कई अविश्वसनीय कैच हैं जो पकड़े हैं। विकेटकीपिंग के अलावा फील्डिंग करते समय भी दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने भी ससेक्स के खिलाड़ी ब्रैड करी के कैच की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘अब तक के सबसे महान कैचों में से एक होना चाहिए, कूद लगाने से पहले वह जितनी दूरी तय की ..Uff।’
Has to be one of the greatest catches ever
The distance he covers before diving ..phewwwww 🤯🤯 https://t.co/IhOn5ecRzx
— DK (@DineshKarthik) June 17, 2023
ब्रैड करी ने अपने इस शानदार कैच के अलावा मैच में अपनी गेंदबाजी से भी फैंस का दिल जीता। ब्रैड करी ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन बड़े विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।