Ashes 2023: मोईन अली की चोट और ICC नियम का उल्लंघन करने को लेकर इयोन मोर्गन ने रखा अपना पक्ष
गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के लिए मोईन अली के ऊपर ICC की ओर से भारी जुर्माना भी लगाया गया।
अद्यतन - Jun 19, 2023 2:26 pm

इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर मोईन अली ने अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया और इंग्लिश टीम से जुड़े।
इस समय दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लिश ऑलराउंडर ने इंग्लैंड की पहली पारी में 18 रन बनाए और उसके बाद अपनी टीम के लिए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। हालांकि खेल के दूसरे दिन मोईन अली ने 29 ओवर फेंके जिसकी वजह से उनकी उंगली में चोट भी लग गई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि अली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कुल 26 ओवर ही फेंके थे।
इयोन मोर्गन के मुताबिक जहां एक तरफ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 2 महीनों में 26 ओवर फेंके वहीं दूसरी ओर उन्होंने एक ही दिन में 29 ओवर फेंके और इसी वजह से मोईन अली की उंगली में चोट लग गई। बता दें, गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के लिए मोईन अली के ऊपर ICC की ओर से भारी जुर्माना भी लगाया गया। उनको नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया था।
इयोन मोर्गन ने मोईन अली को लेकर दिया बड़ा बयान
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोईन अली ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मोईन अली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 2 महीने में कुल 26 ओवर फेंके थे और उन्होंने इसके बाद एक ही दिन में टेस्ट क्रिकेट में 29 ओवर फेंके। उन्होंने लगातार गेंदबाजी नहीं की जिसकी वजह से उनकी उंगली में चोट लग गई।’
इयोन मोर्गन ने नियम का उल्लंघन करने को लेकर कहा कि, ‘इससे पहले जडेजा ने भी कुछ ऐसा ही किया था। मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही हुई वरना बाहरी लोग इसको लेकर काफी बातचीत करते।’
ऑस्ट्रेलिया टीम को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी अच्छी है और फ्लैट पिचों पर वो काफी घातक साबित हो सकते हैं।’