शॉन टैट ने की पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह की तारीफ, कहा- मुझे उनके साथ काम करना बेहद पसंद आया
शॉन टैट ने कहा कि, मुझे लगता है कि नसीम शाह शानदार थे, मुझे उनके साथ काम करना काफी पसंद आया।
अद्यतन - जून 19, 2023 6:27 अपराह्न

पाकिस्तान ने दुनिया को अब तक एक से बढ़कर एक बेहतरीन तेज गेंदबाज दिए हैं। शोएब अख्तर, वासिम अकरम के अलावा वर्तमान में भी इस टीम में कई बेहतरीन गेंदबाज हैं। इनमें से एक हैं नसीम शाह, पाकिस्तान का यह युवा गेंदबाज अपने गेंदबाजी से सबको काफी प्रभावित किया है। उनकी गेंदबाजी के चर्चे अक्सर होते रहते हैं।
वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शॉन टैट ने नसीम शाह की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करना मुहे काफी पसंद आया। वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। इसके साथ ही उनका कहना था कि, इतने कम उम्र में वह काफी अच्छा गेंदबाजी कर रहे हैं जो कबीले तारीफ है।
मुझे उनके साथ काम करना काफी पसंद आया- शॉन टैट
Daily Star से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने कहा कि, मुझे लगता है कि नसीम शाह शानदार थे। मुझे उनके साथ काम करना काफी पसंद आया। मुझे लगता है उनकी उम्र में, 20s की शुरुआत में वह शायद सबसे अच्छे गेंदबाज हैं। दरअसल मैं यह कह सकता हूं कि मैंने उस उम्र में जितने भी तेज गेंदबाज देखें हैं उनमें वह लगभग सबसे अच्छे तेज गेंदबाज हैं।
इसके साथ ही शॉन टैट का कहना था कि नसीम शाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह 20 वर्षीय गेंदबाज अपनी क्षमता, दिमाग और दृढ़इच्छा के साथ एक कम्पलीट पैकेज हैं। साथ ही उनका मानना है कि नसीम शाह अपनी उम्र के खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा मैच्योर हैं।
इसके साथ ही शॉन टैट ने आगे कहा कि, जहां तक उनकी क्षमता, उनकी इच्छा, उनकी दिमाग और उनकी कम्पटीशन की बात है तो वह फुल पैकेज हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो जब चाहें वह गेंद को दोनों तरफ घुमा सकते हैं और वह पुरानी गेंद को रिवर्स करा सकते हैं। वह वास्तव में अच्छी गति से यॉर्कर डाल सकते हैं। दरअसल मुझे लगता है वह बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। वह अपने उम्र से भी अधिक मैच्योर हैं।