Women's Ashes 2023: ट्रेंट ब्रिज में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने को लेकर लॉरेन बेल ने जाहिर किया अपना उत्साह - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Ashes 2023: ट्रेंट ब्रिज में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने को लेकर लॉरेन बेल ने जाहिर किया अपना उत्साह

लॉरेन बेल ने कहा इस साल ट्रेंट ब्रिज में एशेज टेस्ट खेलना बहुत रोमांचक होने वाला है।

Lauren Bell. (Image Source: Getty Images)
Lauren Bell. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड की युवा तेज गेंदबाज Lauren Bell आगामी Women’s Ashes 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली महिला एशेज सीरीज में एक टेस्ट, तीन T20I और तीन ODI मैच 22 जून से 18 जुलाई तक खेले जाएंगे।

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली लॉरेन बेल 22 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले आगामी महिला एशेज 2023 के एकमात्र टेस्ट में कट्टर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेताब हैं।

लॉरेन बेल ने कहा टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा होना खास है

आपको बता दें, यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का पहला पांच-दिवसीय टेस्ट मैच होगा, जिसके लिए 14,500 से अधिक टिकट पहले ही बिक चुके हैं। इस बीच, लॉरेन बेल इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं, और साथ ही युवा तेज गेंदबाज ने मेजबान टीम से ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ निडर क्रिकेट खेलने का आग्रह किया।

यहां देखिए एकमात्र महिला एशेज 2023 टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

लॉरेन बेल ने कहा जब मैंने पिछले साल इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूपों में डेब्यू किया, तो यह कई कारणों से यादगार था, लेकिन सबसे खास टेस्ट मैच क्रिकेट खेलना था। मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी टेस्ट क्रिकेट की बहुत ज्यादा सराहना की थी, लेकिन इसका हिस्सा बनना बहुत खास था और टेस्ट क्रिकेट खेल पाने में सक्षम होकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही थी।

हमें असफलता से डरना नहीं है: बेल

22-वर्षीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा इस साल ट्रेंट ब्रिज में एशेज टेस्ट खेलना बहुत रोमांचक होने वाला है। इस मैदान में कई ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेले गए, और अब हमें यहां इतिहास रचने का मौका दिया गया है, इसलिए हमें सही दिशा में महिला क्रिकेट की सराहना करने और यह दिखाने की जरूरत है कि हमने कितनी लंबी यात्रा तय कर ली हैं।

हम जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया पिछले कुछ वर्षों से हमसे आगे रहे हैं, लेकिन हमने भी बहुत कड़ी मेहनत की है और हमें सच में विश्वास है कि हम इस साल उन्हें कड़ी चुनौती दे सकते हैं। हमें असफलता से डरना नहीं है। अगर हमसे कही चूक होती है, तो हमें चिंतित नहीं होना है, बस हमें निडर और पॉजिटिव क्रिकेट खेलना है।

close whatsapp