मोहम्मद शमी के दिमाग से नहीं निकल रही है लंदन की यादें, अभी भी वहां की तस्वीरें कर रहे हैं शेयर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी के दिमाग से नहीं निकल रही है लंदन की यादें, अभी भी वहां की तस्वीरें कर रहे हैं शेयर

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं शमी।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी निराश किया था, मोहम्मद शमी और उमेश यादव जैसे गेंदबाज अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जिसका नतीजा ये रहा की टीम इंडिया फिर से WTC फाइनल हार गई, लेकिन लगता है की शमी अभी भी लंदन को दिमाग से बाहर नहीं निकाल पाए हैं और वहां की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

टीम इंडिया लगातार दूसरी बार हारी है WTC फाइनल

जी हां, अभी तक दो बार WTC का फाइनल खेला गया है, दोनों बार ही टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची है। लेकिन फिर भारतीय टीम को दोनों भी हार का सामना करना पड़ा है, पहली बार टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हराया था WTC फाइनल में। दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों रोहित की सेना हार गई इस साल।

मोहम्मद शमी लंदन को नहीं निकाल पा रहे हैं दिमाग से बाहर

*सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं शमी।
*इसी कड़ी में शमी ने लंदन की कुछ तस्वीर की इंस्टा पर शेयर।
*लेकिन फैन्स ने WTC फाइनल ना जीतने पर कस दिया तंज।
*अपने अतरंगी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर हैं शमी।

एक नजर डालते हैं मोहम्मद शमी के उस पोस्ट पर

कुछ दिनों पहले IPL की तस्वीर डालने पर हुए गए थे Troll

मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ भी पोस्ट कर देते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने WTC  फाइनल हारने के बाद में IPL की एक तस्वीर पोस्ट कर दी थी। इस तस्वीर में शमी गुजरात की जर्सी में नजर आ रहे थे और उन्होंने कैप्शन में टाइम पास लिखा था, बस इसी को लेकर वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा Troll हो गए। फैन्स ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में तेज गेंदबाज को टीम इंडिया हार को लेकर खरी-खोटी सुना दी।

इस तस्वीर को लेकर काफी Troll हो गए थे शमी

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp