क्या यशस्वी जायसवाल को पहले से पता था चयन के बार में, इंस्टा पर जता चुके थे 11 घंटे पहले खुशी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या यशस्वी जायसवाल को पहले से पता था चयन के बार में, इंस्टा पर जता चुके थे 11 घंटे पहले खुशी!

यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुने गए।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

BCCI ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जहां ये ऐलान वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है। वहीं इस टीम ऐलान से आज सबसे ज्यादा खुश यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्हें टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं इस बीच चयन से कुछ घंटों पहले जायसवाल ने एक पोस्ट डाला था, जो बड़ी चीज की ओर इशारा कर रहा है।

टीम इंडिया से कई बड़े नाम गायब हैं

वहींं वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए सामने आई टीम से कई बड़े नाम गायब हैं, तेज गेंदबाज मोहम्मद ना तो टेस्ट टीम में हैं और ना ही वनडे टीम में है। दूसरी ओर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है, साथ ही उमेश यादव भी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए हैं।

टेस्ट टीम में चयन की खबर पहले से पता थी यशस्वी जायसवाल को?

*यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुने गए हैं।
*कुछ घंटों पहले यशस्वी ने सोशल मीडिया पर डाला था एक पोस्ट।
*इस पोस्ट में काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा था ये बल्लेबाज।
*यशस्वी को पहले से पता था चयन के बारे में, इसलिए डाला था ये पोस्ट।

यशस्वी जायसवाल ने इस पोस्ट के जरिए जाहिर की थी खुशी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

WTC फाइनल के दौरान टीम के साथ मौजूद था ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया

टेस्ट टीम में हुए कुछ बड़े बदलाव

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वनडे टीम पर डालते हैं एक नजर

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp