ENG vs AUS Dream11 पूर्वानुमान, फैंटेसी (Fantasy) क्रिकेट टिप्स, Playing11,आज की Dream11 टीम और मैच के सारे अपडेट्स

ENG vs AUS Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट दूसरे टेस्ट मैच के लिए

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 28 जून से खेला जाएगा।

ENG vs AUS (Photo Source: Twitter)
ENG vs AUS (Photo Source: Twitter)

एशेज सीरीज (Ashes Series) का दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच 28 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने पहली पारी 393 रनों पर घोषित कर दी थी। जो रूट ने (118 रन) और जॉनी बेयरस्टो ने (78 रन) की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 386 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। उस्मान ख्वाजा ने 141 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।

पैट कमिंस और नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड दूसरी पारी में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के (65 रन) और पैट कमिंस के (44 रन) की नाबाद पारी के बल पर जीत दर्ज की थी। दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी वहीं इंग्लैंड वापसी करना चाहेगी।

ENG vs AUS मैच जानकारी (Match Details)-

मैच- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट

दिन और समय- 28 जून से 2 जुलाई, दोपहर 3ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप

(ENG vs AUS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के लिए भी बेहतर मानी जाती है। टेस्ट मैच के पहले दो दिनों के दौरान लॉर्ड्स की सतह स्विंग और तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। तीसरे दिन से पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाएगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 300 है।

(ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड(Head to Head):

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 357 मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 151 और इंग्लैंड ने 110 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 96 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वॉड(Full Squad):

इंग्लैंड (England):

बेन डकेट, जैक क्रॉर्ली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन, डेनियल लॉरेंस, जोश टंग, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, टॉड मर्फी, जोश इंग्लिश, मेट रेनशॉ, मार्कस हैरिस

(ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

इंग्लैंड (England):

जो रूट, बेन डकेट, ओली पोप, जैक क्रॉली, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोश टंग, ओली रॉबिनसन

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन

यहां देखें-  England vs Australia 2nd Test Live Score

Suggested Playing XI for ENG vs AUS Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

जॉनी बेयरस्टो, जैक क्रॉर्ली, जो रूट, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड ,स्कॉट बोलैंड , बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड

कप्तान- जो रूट  उप-कप्तान- स्टुअर्ट ब्रॉड

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

एलेक्स कैरी, जो रूट, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, नाथन लियोन

कप्तान- स्टीव स्मिथ उप-कप्तान- मिचेल स्टार्क

 

close whatsapp