OMG! बल्लेबाज शुभमन गिल ने फैन को दिखाया एटीट्यूड, नहीं दी एयरपोर्ट पर सेल्फी - क्रिकट्रैकर हिंदी

OMG! बल्लेबाज शुभमन गिल ने फैन को दिखाया एटीट्यूड, नहीं दी एयरपोर्ट पर सेल्फी

सोशल मीडिया पर सामने आया शुभमन गिल का नया वीडियो।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

इन दिनों हर जगह बल्लेबाज शुभमन गिल खबरों में बने हुए हैं, गिल को टीम इंडिया का अगला सबसे बड़ा स्टार बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, गिल टीम इंडिया का कप्तान बनने का भी दम रखते हैं। वहीं क्रिकेट के मैदान पर रनों का पहाड़ बनाने वाला ये बल्लेबाज इन दिनों अपने फैन्स से परेशान है, जिसकी झलक हाल ही में देखने को मिली है।

शुभमन गिल को बताया जा रहा है अगला विराट कोहली

टीम इंडिया हो या फिर IPL शुभमन गिल का हर जगह बल्ला बोल रहा है, जिसके बाद भारतीय फैन्स का एक अलग ही राग शुरू हो गया है। जहां ये फैन्स अब गिल को अगला विराट कोहली कहने लगे हैं, साथ ही ये फैन्स गिल के शॉट्स को कोहली जैसा बताते हैं। दूसरी ओर खुद विराट भी अपने सोशल मीडिया पर गिल की तारीफ करते नहीं थकते।

अपने ही फैन्स के साथ ऐसी हरकत कर रहे हैं शुभमन गिल!

*सोशल मीडिया पर सामने आया शुभमन गिल का नया वीडियो।
*वीडियो में गिल नजर आ रहे थे एयरपोर्ट से बाहर आते हुए।
*इस दौरान एक फैन ने की थी शुभमन के साथ तस्वीर लेने की कोशिश।
*लेकिन फैन के साथ गिल ने नहीं ली तस्वीर, निकल गए आगे।

शुभमन गिल का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोशल मीडिया का किंग बनता जा रहा ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

IPL में छोड़ दिया था सभी को पीछे

वहीं इस साल भी गिल की टीम यानी की गुजरात ने IPL फाइनल खेला था, जहां चेन्नई के हाथों टीम खिताब जंग हार गई थी। भले ही GT को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो,  लेकिन IPL 2023 में गुजरात टीम के लिए गिल ने जानदार  प्रदर्शन किया था और गिल ने IPL 2023 की ऑरेंज कैप अपने नाम करते हुए 17 मैचों में कुल 890 रन बनाए थे। पूरे सीजन में इस बल्लेबाज ने 4 अर्धशतक के साथ-साथ 3 शतक भी लगाए थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp