घंटों नेट्स में लगातार मेहनत कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल, डेब्यू पर ही करना चाहते हैं धमाका!
NCA में वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल।
अद्यतन - Jun 28, 2023 1:54 pm

बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने काफी कम उम्र में खुद को साबित किया है, जिसके बाद लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत यशस्वी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। भारतीय टीम से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुका ये बल्लेबाज, अब सीनियर टीम इंडिया की टेस्ट टीम में चुना गया है और ये टीम अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। जिसके लिए जायसवाल ने कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है और फैन्स के साथ इसका पोस्ट भी शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है और वायरल भी हो रहा है।
यशस्वी जायसवाल का सफर आसान नहीं था
जी हां, टीम इंडिया में जगह बनाने से पहले यशस्वी जायसवाल ने काफी मुश्किलों का सामना किया है, पहले मुंबई में इस खिलाड़ी के लिए रहने की कोई जगह नहीं थी। दूसरी ओर जायसवाल ने क्रिकेट खेलने के साथ-साथ पानी पूरी बेचने का काम भी किया था, लेकिन इस खिलाड़ी का जोश बना रहा और फिर जायसवाल ने खुद को साबित करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में रनों की बारिश कर दी थी। जिसके बाद वो इस साल IPL में छा गए और अब टीम इंडिया में उनकी एंट्री हो गई।
लगन हो तो यशस्वी जायसवाल जैसी
*NCA में वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल।
*इसी कड़ी में युवा बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट में कई वीडियो हैं, जिसमें यशस्वी बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे हैं।
*वीडियो में एक के बाद एक गजब के शॉट्स खेल रहे हैं जायसवाल।
यशस्वी जायसवाल ने ये पोस्ट किया है शेयर
फिटनेस पर भी ये खिलाड़ी लगातार कर रहा है काम
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया (टेस्ट सीरीज)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।