Women's Ashes 2023: Issy Wong ने T20I सीरीज के लिए की इंग्लैंड की 16-सदस्यीय टीम में वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Ashes 2023: Issy Wong ने T20I सीरीज के लिए की इंग्लैंड की 16-सदस्यीय टीम में वापसी

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20I मैच 1 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा।

Heather Knight and Issy Wong. (Image Source: Getty Images)
Heather Knight and Issy Wong. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी Women’s Ashes 2023 के T20I लेग के लिए 16-सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

1 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए कुछ परिचित चेहरों के साथ-साथ कुछ नए प्लेयर्स को भी इंग्लैंड महिला क्रिकेट में शामिल किया गया हैं, जिसमें डेनिएला गिब्सन शामिल है। अनकैप्ड ऑलराउंडर डेनिएल गिब्सन को महिला एशेज 2023 के लिए इंग्लैंड की T20I टीम में पहली बार शामिल किया गया है। वहीं दूसरी ओर, इस्सी वोंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में वापस बुलाया गया है।

Danielle Gibson कर सकती है इंग्लैंड के लिए डेब्यू

आपको बता दें, गिब्सन ट्रेंट ब्रिज में खेले गए एकमात्र महिला एशेज 2023 टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड की हिस्सा थी, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाई थी, जबकि उनकी वेस्टर्न स्टॉर्म टीम के साथी लॉरेन फाइलर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मिला और उन्होंने अपनी टीम की 89 रनों की हार के दौरान चार विकेट लिए।

यहां पढ़िए Ashes 2023 से जुड़ी सभी खबरें

हालांकि, लॉरेन फाइलर को T20I टीम में तेज गेंदबाज इस्सी वोंग के लिए जगह खाली करनी पड़ी। इस बीच, मैया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सारा ग्लेन और लॉरेन विनफील्ड-हिल सभी ने T20I स्क्वॉड में जगह बनाई है, जबकि टैमी ब्यूमोंट को एक बार फिर इग्नोर किया गया है।

यहां देखिए महिला एशेज 2023 के लिए इंग्लैंड की T20I टीम:

हीदर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट (उप-कप्तान), लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, डेनिएल गिब्सन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, इस्सी वोंग, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डेनिएल व्याट।

यहां देखिए महिला एशेज 2023 का शेड्यूल:

पहला T20I मैच: 1 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम

दूसरा T20I मैच: 5 जुलाई, द किआ ओवल, लंदन

तीसरा T20I मैच: 8 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन

पहला ODI मैच: 12 जुलाई, सीट यूनीक स्टेडियम, ब्रिस्टल

दूसरा ODI मैच: 16 जुलाई, एजेस बाउल, साउथेम्प्टन

तीसरा ODI मैच: 18 जुलाई, कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड, टॉनटन

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp