World Cup 2023 के लिए अहमदाबाद होटल के सभी रूम हुए बुक - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 के लिए अहमदाबाद होटल के सभी रूम हुए बुक

5 अक्टूबर को इस सीजन के टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले सत्र की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Social Media Trends
Social Media Trends

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 5 अक्टूबर को इस सीजन के टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले सत्र की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि वनडे वर्ल्ड कप भारत में पूरी तरह से खेला जाएगा। इससे पहले 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में आयोजित किया गया था। तमाम भारतीय प्रशंसक इस बात से काफी खुश हूं कि इस बार उन्हें सभी मुकाबले अपने ही घर में देखने को मिलेंगे। मेजबान टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारत के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को भी इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अहमदाबाद के सभी बड़े होटल में भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में इस टूर्नामेंट के कई शानदार मुकाबले खेले जाएंगे।

सबसे अच्छी बात यह है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच में भी 15 अक्टूबर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच भी इसी वेन्यू पर होगा।

मुकाबले के दिनों में 80% रूम बिक गए हैं: हयात रेजीडेंसी अहमदाबाद, महाप्रबंधक, पुनीत बैजवाल

अभी भी इस टूर्नामेंट को शुरू होने में काफी समय बचा हुआ है लेकिन इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक 5 स्टार होटल है रूम अभी से ही बुक किए जा चुके हैं।

TOI के मुताबिक, ITC नर्मदा के महाप्रबंधक, कैनन मैकेंजी ने कहा कि, ’15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 13-16 अक्टूबर तक का जो पीरियड है उसमें सभी होटल के रूम बुक हो चुके हैं और मुकाबले के दिनों में भी पूरा होटल बुक रहने की ही उम्मीदें हैं।’

हयात रेजीडेंसी अहमदाबाद, महाप्रबंधक, पुनीत बैजवाल ने कहा कि, ‘मुकाबले के दिनों के 80% रूम बुक किए जा चुके हैं। ओपनिंग सेरेमनी और न्यूजीलैंड के बीच पहले मुकाबले के लिए ट्रैवल एजेंसी द्वारा लगभग सभी रूम बुक किए जा चुके हैं। ट्रैवल एजेंसी जो इंग्लैंड की है उन्होंने अपनी तरफ से रूम बुक कर लिए हैं।’

close whatsapp