Ashes 2023: लॉर्ड्स की पिच पर पहले दिन का खेल रोके जाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ा
आज यानी 28 जून से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है।
अद्यतन - जून 28, 2023 8:07 अपराह्न

आज यानी 28 जून से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मुकाबले के दौरान एक अजीब घटना घटी।
खेल के पहले दिन ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ नामक प्रदर्शनकारियों के समूह से जुड़े दो प्रदर्शनकारी स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर से पहले स्टैंड्स से पिच की और भागते हुए नजर आए। इस दौरान उनके हाथ में ऑरेंज कलर का पॉउडर था। हालांकि इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने एक प्रदर्शनकारी को कंधे में उठाकर मैदान के बाहर किया और दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया।
हालांकि इसके बाद पुलिस ने इन दोनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है और इस बात की पुष्टि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने की।
The police arrested the pitch invader at Lord's. pic.twitter.com/XJylXbgt14
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 28, 2023
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘हमें उन प्रदर्शनकारियों के बारे में पता है जिन्होंने आज यानी 28 जून को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के मैदान पर गलत व्यवहार किया। पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ लिया है और वो इस समय कस्टडी में है।’
यह रहा ट्वीट:
https://twitter.com/MetPoliceEvents/status/1674002627753803779?s=20
BBC के मुताबिक जस्ट स्टॉप ऑयल ने कहा कि, ‘इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर जस्ट स्टॉप ऑयल के समर्थकों ने धावा बोल दिया। नए तेल, गैस और कोयले को लाइसेंस देना सिर्फ क्रिकेट नहीं है, जबकि जलवायु संकट हमें छह साल तक दस्तक देता है।’
बता दें, पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से मात दी थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और उस्मान ख्वाजा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया इस समय 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों ही टीमें इस दूसरे टेस्ट को अपने नाम करना चाहेगी। दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक काफी अच्छी शुरुआत की है।