SMP vs RTW Match Prediction- कौन जीतेगा आज का Tamil Nadu Premier League (TNPL) मैच Siechem Madurai Panthers (SMP) vs Ruby Trichy Warriors (RTW) के बीच?

TNPL 2023: मैच 21, SMP vs RTW मैच भविष्यवाणी – कौन जीतेगा आज का टीएनपीएल मैच सीचम मदुरै पैंथर्स और रूबी त्रिची वारियर्स के बीच?

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का 21वां मुकाबला सीचम मदुरै पैंथर्स और रूबी त्रिची वारियर्स के बीच खेला जाएगा।

SMP vs RTW (Photo Source: TNPL)
SMP vs RTW (Photo Source: TNPL)

Tamil Nadu Premier League 2023 में 29 जून का महामुकाबला सीचम मदुरै पैंथर्स (SMP) और रूबी त्रिची वारियर्स (RTW) के खिलाफ खेला जाएगा। रूबी त्रिची वारियर्स को पिछले मुकाबले में आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस के खिलाफ 46 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूबी त्रिची वारियर्स 20 ओवर में 155 रन ही बना पाई।

वहीं सीचम मदुरै पैंथर्स ने पिछले मुकाबले में चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की थी। सीचम मदुरै पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेपॉक सुपर गिल्लीज 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना पाई थी। सीचम मदुरै पैंथर्स पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 4 अंको के साथ पांचवे और रूबी त्रिची वारियर्स शून्य अंको के साथ आठवें पायदान पर है।

SMP vs RTW TNPL, 2023  मैच डिटेल्स (Match Details):

मैच- सीचम मदुरै पैंथर्स बनाम रूबी त्रिची वारियर्स

दिन और समय- 29 जून, शाम 7ः15 बजे

जगह- एससीएफ क्रिकेट ग्राउंड, सलेम

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप

पिच रिपोर्ट(Pitch Report):

एससीएफ की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां गेंदबाज भी कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। पहले मैच में एक फ्रैश पिच की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेगा पिच धीमा होता जाएगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 130 रन है।

SMP vs RTW Tamil Nadu Premier League फुल स्क्वॉड :

सीचम मदुरै पैंथर्स (SMP):

हरि निशांत, एस कार्तिक (विकेटकीपर), शिजित चंद्रन, जगतीसन कौशिक, कृष जैन, वाशिंगटन सुदंर, पी सरवनन, बालू सूर्या, मुरूगन अश्विन, स्वप्निल सिंह, वी गौतम, वी आदित्य, एंटन ए सुभिक्षान, के दीबन लिंगेश, देव राहुल, सुधन कंडेपन, गुरजापनीत सिंह, अजय कुष्णा, एम आयुष, एस श्री अभिषेक

रूबी त्रिची वारियर्स (RTW):

गंगा श्रीधर राजू (कप्तान), मणि भारती (विकेटकीपर), डेरिल फेरारियो, जाफर जमाल, पी फ्रांसिस रोकिन्स, अक्षय श्रीनिवासन, टी सरन, के ईश्वरन, एम शाहजहां, आर राजकुमार, एसपी विनोद, जो गोडसन, करापरम्बिल मोनिश, एंटनी दास, आर एलेक्जेंडर, टी नटराजन, वी अथिसयाराज डेविडसन, आर सिलंबरासन, कार्तिक शनमुगम, के मोहम्मद अजीम

SMP vs RTW Tamil Nadu Premier League संभावित प्लेइंग 11:

सीचम मदुरै पैंथर्स (SMP):

हरि निशांत (कप्तान), एस अभिषेक, जगतीशन कौशिक, वाशिंगटन सुदंर, स्वप्निल सिंह, दीबन लिंगेश, अजय कृष्णा, एस कार्तिक (विकेटकीपर), मुरूगन अश्विन, गुरजाप्रीत सिंह, पी सरवनन

रूबी त्रिची वारियर्स (RTW):

गंगा श्रीधर राजू, जाफर जमाल, डेरिल फेरारियो, फ्रेंसिंस रोकिन्स, एंटोनी दास, आर राजकुमार (कप्तान), मणि भारती (विकेटकीपर), टी नटराजन, आर सिलंबरासन, आर एलेक्जेंडर, केएस मोनिश

यहां देखें- Siechem Madurai Panthers vs Ruby Trichy Warriors Live Score

(SMP vs RTW Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाजः

वाशिंगटन सुंदरः

वाशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ 30 गेंदो में 2 चौके और 5 छक्को की मदद से 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वाशिंगटन सुदंर एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाजः

मुरूगन अश्विनः

मुरूगन अश्विन ने पिछले मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। मुरूगन अश्विन की गेंदबाजी के चलते सीचम मदुरै पैंथर्स ने जीत हासिल की थी। मुरूगन अश्विन रूबी त्रिची वारियर्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

सीचम मदुरै पैंथर्स रूबी त्रिची वारियर्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp