उमेश यादव तो चोट से परेशान हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग ही कहानी नजर आ रही! - क्रिकट्रैकर हिंदी

उमेश यादव तो चोट से परेशान हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग ही कहानी नजर आ रही!

चोट के चलते क्रिकेट से दूर हैं तेज गेंदबाज उमेश यादव।

Umesh Yadav (Image Credit- Instagram)
Umesh Yadav (Image Credit- Instagram)

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में इस बार कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जहां टेस्ट टीम से मोहम्मद शमी, उमेश यादव और पुजारा जैसे बड़े नाम गायब हैं। वहीं इन खिलाड़ियों के चयन ना होने का कारण भी सामने आ गया है, जो कुछ लोगों को पच नहीं रहा है और अब टीम पर सवाल खडे़े किए जा रहे हैं। इस बीच उमेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

उमेश यादव सहित बाकी खिलाड़ियों को लेकर क्या बयान आया सामने?

वहीं उमेश यादव, पुजारा और शमी का चयन ना होने पर बयान सामने आया है, उमेश को लेकर बताया गया है कि वो चोटिल है और शमी को आराम दिया गया है। तो पुजारा को लेकर बताया जा रहा है की उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, इस बल्लेबाज के लिए अभी टीम के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं लेकिन पुजारा के टीम से बाहर होने पर हर कोई हैरान है।

चोटिल उमेश यादव सोशल मीडिया पर पूरा स्वैग दिखा रहे हैं

*चोट के चलते क्रिकेट से दूर हैं तेज गेंदबाज उमेश यादव।
*इन दिनों यादव NCA में फिटनेस पर काम कर रहे हैं ।
*इस बीच उमेश ने सोशल मीडिया पर डाली कुछ तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं यादव।

उमेश यादव ने ये तस्वीरें की हैं पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

फिटनेस पर काम करते हुए यादव का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

2 नए नाम आए हैं टेस्ट टीम में

वेस्टइंडीज दौरे की शुरूआत टीम इंडिया टेस्ट सीरीज से करेगी, जहां इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में 2 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जहां पहला नाम यशस्वी जायसवाल का है, जिन्हें पहले घरेलू क्रिकेट और फिर IPL में रनों का पहाड़ खड़ा किया था। वहीं दूसरे नाम ऋतुराज गायकवाड़ का है, जो पहली बार टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी में डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं ।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp