World Cup 2011 को लेकर सईद अजमल ने दिया विवादित बयान, कहा- आउट थे सचिन तेंदुलकर, काटा गया था दो फ्रेम - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2011 को लेकर सईद अजमल ने दिया विवादित बयान, कहा- आउट थे सचिन तेंदुलकर, काटा गया था दो फ्रेम

सईद अजमल ने कहा कि, मैं भारत में साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप में खेला था, सचिन तेंदुलकर के विकेट को लेकर काफी विवाद हुआ था।

Saeed Ajmal And Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)
Saeed Ajmal And Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)

World Cup 2023 का मुकाबला इस साल भारत में खेला जाएगा। बता दें इसे लेकर सभी टीमें अभी से ही तैयारियों में लगी हुई है। दरअसल इस मुकाबले की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी, जो 19 नवंबर तक चलेगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा।

बता दें इस मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सईद अजमल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2011 में हुए भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान दिया है। दरअसल सईद अजमल ने बताया कि, साल 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उन्होंने जो गेंद सचिन को डाली उसपर मास्टर ब्लास्टर LBW हुए थे। लेकिन भारत ने उस वक्त रिव्यू लिया था और सचिन तेंदुलकर एलबीडब्ल्यू आउट होने से बच गए थे।

सचिन तेंदुलकर के विकेट को लेकर काफी विवाद हुआ था- सईद अजमल 

दरअसल उनका अब भी मानना है कि तेंदुलकर उस गेंद पर आउट थे। उन्होंने दावा किया कि दिग्गज बल्लेबाज को बचाने के लिए दो फ्रेम काटा गया था। बता दें सईद अजमल ने कहा कि, मैं भारत में साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप में खेला था। अगर आपको याद हो तो सचिन तेंदुलकर के विकेट को लेकर काफी विवाद हुआ था। अंपायर और मैंने कहा था कि सचिन आउट थे।

नादिर अली पॉडकास्ट पर उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हालांकि उन्होंने दो फ्रेम काटा ताकि वह यह दिखा सकें कि बॉल स्टंप को मिस कर रही थी। हालांकि साफ़ देखा जा सकता था कि यह मिडल स्टंप को हिट कर रही थी। बता दें इस मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 85 रन की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।

बता दें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमादाबाद के नरेंद मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। वहीं दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। बता दें फैंस के साथ साथ दिग्गज खिलाड़ियों भी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यहां पढ़ें : बूढ़े होते जा रहे हैं सभी के प्यारे विराट कोहली, अनुष्का के साथ नई तस्वीर में दिखे सफेद बाल

close whatsapp