सारा तेंदुलकर के इस वीडियो से मचा इंस्टाग्राम पर बवाल, कमेंट बॉक्स शुभमन गिल के नाम से भरा
हाल ही में दोस्तों के साथ नजर आई थी सारा तेंदुलकर।
अद्यतन - Jul 2, 2023 6:32 pm

जब भी आप सारा तेंदुलकर या फिर सारा अली खान को देखते होंगे, आपके दिमाग में टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम जरूर आ जाता होगा। जहां इस खिलाड़ी का नाम सारा अली और सारा तेंदुलकर से जुड़ता आया है, लेकिन अभी तक गिल ने इस पर कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर जनता इन सभी बातों को याद रखती है और कमेंट बॉक्स के जरिए कुछ ना कुछ लिखती रहती है।
शुभमन गिल का कैसे जुड़ा था दोनों सारा के साथ नाम?
दरअसल, पहले सारा तेंदुलकर कई बार शुभमन गिल के पोस्ट पर कमेंट करती थी, साथ ही दोनों पोस्ट के कमेंट बॉक्स में ही बात करना शुरू कर देते थे। इसी को देख फैन्स दोनों का नाम जोड़ने लगे, तो दूसरी ओर सारा अली खान के साथ हाल के दिनों में कई बार गिल को देख गया था और इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। वहीं अब तक तीनों की तरफ इस मामले में कोई भी बयान नहीं आया है।
सारा तेंदुलकर का फिर जुड़ा शुभमन गिल के साथ नाम
*हाल ही में दोस्तों के साथ नजर आई थी सारा तेंदुलकर।
*जिसका वीडियो किया गया था इंस्टा पर पोस्ट, हुआ वायरल।
*वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लिखा शुभमन गिल का नाम।
*अब तक कई हजार कमेंट्स आ चुके हैं गिल के नाम के।
इस वीडियो पर सारा तेंदुलकर का नाम जोड़ा गया है गिल के साथ
शुभमन गिल कुछ समय पहले थे पेरिस में
IPL 2023 में ऑरेंज कैप जीती थी गिल ने
साल 2022 की तरह इस साल भी गुजरात टीम ने IPL फाइनल खेला था, लेकिन धोनी की CSK के आगे इस बार GT की एक ना चली और हार्दिक की टीम खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। लेकिन GT के बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस पूरे सीजन 800 से ज्यादा रन बनाए और फाफ को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की।