वेस्टइंडीज पहुंचते ही ऐसा क्या कर डाला मोहम्मद सिराज ने, जो उन्हें अपना मुंह छिपाना पड़ रहा है!
सिराज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं कमाल की तस्वीरें।
अद्यतन - Jul 4, 2023 4:01 pm

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज समय के साथ काफी ज्यादा बदल गए हैं, जहां ये खिलाड़ी मैदान पर चमकने के साथ-साथ सोशल मीडिया स्टार भी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज पहुंचे सिराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और अपनी स्टाइलिश तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं इन दिनों।
मोहम्मद सिराज पर होगी टेस्ट सीरीज में ज्यादा जिम्मेदारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से कुछ बड़े नाम गायब हैं, जिसमें तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी का नाम शामिल है। ऐसे में इस सीरीज में तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी है, जिसमें से सिराज लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए आए हैं और वो ही तेज गेंदबाजी में टीम को इस सीरीज में लीड करेंगे।
सोशल मीडिया के तौर-तरीके सीख गए हैं मोहम्मद सिराज
*सिराज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं कमाल की तस्वीरें।
*इस बार भी कुछ ऐसी ही तस्वीर शेयर की है सिराज ने इंस्टा पर।
*अपनी नई तस्वीरों में तेज गेंदबाज ने लिया थोड़ा अलग लुक।
*मस्ती-मजाक करते हुए ली गई थी तेज गेंदबाज सिराज की ये तस्वीरें।
मोहम्मद सिराज ने हाल ही में कुछ मजेदार तस्वीरें की थी पोस्ट
सिराज की तस्वीरें किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लगती
वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया
2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वनडे सीरीज के लिए नहीं हुए कोई बड़े बदलाव
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।