स्टाइलिश बल्लेबाज मनीष पांडे याद हैं आपको, अब कुछ ऐसा हाल हो गया है उनका - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टाइलिश बल्लेबाज मनीष पांडे याद हैं आपको, अब कुछ ऐसा हाल हो गया है उनका

अब सिर्फ IPL और घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं मनीष पांडे।

Manish Pandey (Image Credit- Instagram)
Manish Pandey (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज मनीष पांडे की जब टीम इंडिया में एंट्री हुई थी, तो लग रहा था की उनका इंटरनेशनल करियर बहुत लंबा होगा। वहीं उन्होंने अपने करियर की शुरूआत में कुछ कमाल की पारियां भी खेली, लेकिन फिर उनका बल्ला रन बनाने के लिए संघर्ष करता गया और भारतीय टीम से भी उनका पत्ता कट गया। जिसके बाद ये खिलाड़ी या तो IPL में नजर आता है या फिर सोशल मीडिया पर।

IPL में मनीष पांडे की टीम बदली, लेकिन प्रदर्शन नहीं बदला

मनीष पांडे IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे, साथ ही इस खिलाड़ी ने कई टीमों से IPL में अपना दम दिखाया था। लेकिन वक्त के साथ सब कुछ बदल गया, इस साल पांडे ने दिल्ली टीम से लीग खेला था। जहां IPL 2023 में मनीष ने DC टीम से कुल 10 मैच खेले थे और इन 10 मुकाबलों में पांडे के खाते में सिर्फ 160 रन आए थे इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया था।

अपना इतना बुरा हाल कर बैठे हैं मनीष पांडे!

*अब सिर्फ IPL और घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं मनीष पांडे।
*33 साल के मनीष की टीम इंडिया में वापसी लग रही है मुश्किल।
*हाल ही में मनीष पांडे ने अपनी कुछ तस्वीरें की थी शेयर।
*इन तस्वीरों में ध्यान लगाते हुए नजर आ रहे थे बल्लेबाज पांडे।

पहाड़ों पर बैठे ध्यान लगाते मनीष पांडे की तस्वीरें

PM मोदी से भी मिल चुका है ये बल्लेबाज

टीम इंडिया के साथ कैसा रहा इस खिलाड़ी का सफर?

अभी टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच काफी जंग देखने को मिल रहे हैं, ऐसे में मनीष पांडे की वापसी की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं मनीष ने टीम इंडिया के लिए साल 2015 में डेब्यू किया था और अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस बल्लेबाज ने 2 साल पहले 2021 में खेला था। वहीं पांडे टीम इंडिया की तरफ से 29 वनडे मैच और 39 टी20 मैच खेल चुके हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp