टीम इंडिया में चयन ना होने का रोना रोने वाले सरफराज खान की, दिलीप ट्रॉफी में निकली हवा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में चयन ना होने का रोना रोने वाले सरफराज खान की, दिलीप ट्रॉफी में निकली हवा

दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन से खेल रहे हैं बल्लेबाज सरफराज खान।

Sarfaraz Khan (Photo Source: Twitter)
Sarfaraz Khan (Photo Source: Twitter)

हाल के दिनों में टीम इंडिया से ज्यादा खबरों में युवा बल्लेबाज सरफराज खान चल रहे हैं, जिसका कारण है उनका वेस्टइंडीज दौरे पर चयन ना होना। लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज की हर बार उम्मीद टूट रही है, वहीं टीम इंडिया में चयन ना होनी की टेंशन अब उनके खेल में भी नजर आने लगी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर देते हैं सरफराज खान

सरफराज खान का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावना फैन्स के साथ शेयर करते हैं। वहीं जब-जब किसी सीरीज के लिए टीम इंडिया में सरफराज का नाम नहीं आता है, तो ये खिलाड़ी सोशल मीडिया का सहारा लेते है और इंस्टा स्टोरी के जरिए अपना दुख फैन्स को दिखाता है इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था।

टेंशन के कारण सरफराज खान से बल्लेबाजी ही नहीं हो रही है

*दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन से खेल रहे हैं बल्लेबाज सरफराज खान।
*जहां सेमीफाइनल मुकाबले की पहली पारी में फेल हुए सरफराज।
*बिना खाता खोले ही आउट हुए सरफराज, शिवम मावी ने किया बोल्ड।
*पुजारा, शॉ और सूर्यकुमार भी पहली पारी में खास कमाल नहीं कर पाए।

सरफराज खान वीडियो डालते रहते हैं सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

स्वैग ही अलग है इस खिलाड़ी का काफी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

क्यों टीम इंडिया में चयन नहीं हो रहा बल्लेबाज का?

जब वेस्टइंडीज दौरे के लिए सरफराज खान का चयन नहीं हुआ था, तो एक बयान काफी ज्यादा खबरों में रहा था। ये बयान BCCI के अधिकारी की तरफ से आया था, जिसमें कहा गया था की इस खिलाड़ी को अपनी फिटनेस पर काम करने की काफी ज्यादा जरूरत है। साथ ही इस अधिकारी ने ये भी बताया था की, एक बार सरफराज ने शतक का जश्न मनाते वक्त सेलेक्टर की तरफ इशारा भी किया था जो किसी को भी पसंद नहीं आया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp