तिलक वर्मा के भारतीय टीम में सेलेक्शन पर सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

तिलक वर्मा के भारतीय टीम में सेलेक्शन पर सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के भारतीय टीम में सेलेक्शन होने पर उन्हें बधाई दी है।

Suryakumar Yadav and Tilak Verma and Virender Sehwag (Image Credit- Twitter)
Suryakumar Yadav and Tilak Verma and Virender Sehwag (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए कैरेबियाई दौरे पर पहुंच चुकी है। इस दौरे पर टीम इंडिया को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट और वनडे के लिए पहले ही टीम की घोषणा हो चुकी है। वहीं बुधवार 5 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान हो गया।

इस टीम में युवाओं पर भरोसा दिखाया गया है और उन्हें तवज्जो मिली है। मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। इस पर साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने रिएक्ट किया है। उन्होंने वर्मा के भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी है और खुशी जताई।

सूर्यकुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत की टी-20 टीम में पहली बार चयन होने पर आपको बधाई तिलक वर्मा। आपके लिए काफी खुशी है और उत्साहित हूं।

 

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन का चयन हुआ है। वहीं स्पिनर रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव वापसी करने में कामयाब हुए हैं। हालांकि, रिंकू सिंह और शिवम दुबे टीम में जगह नहीं बना सके हैं। तेज गेंदबाजी की कमान आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक पर होगी। वहीं स्पिन की अगुवाई युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल करेंगे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।

दौरे का पूरा शेड्यूल यहां देखिए

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 12-16 जुलाई, विंडसर पार्क, डोमिनिका
दूसरा टेस्ट: 20-24 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद

वनडे सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे: 27 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
दूसरा वनडे: 29 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
तीसरा वनडे: 1 अगस्त: ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद

टी-20 सीरीज का शेड्यूल:

पहला T20I: 3 अगस्त, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
दूसरा T20I: 6 अगस्त, नेशनल स्टेडियम, गुयाना
तीसरा T20I: 8 अगस्त, नेशनल स्टेडियम गुयाना
चौथा T20I: 12 अगस्त, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
पांचवां T20I: 13 अगस्त, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा

ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज में विराट कोहली दे रहे हैं यशस्वी जायसवाल को ट्रेनिंग, वायरल हुआ वीडियो

close whatsapp