भाई ये धोनी समय के साथ जवान होते जा रहे हैं, नई तस्वीरों ने तो बवाल काट रखा है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

भाई ये धोनी समय के साथ जवान होते जा रहे हैं, नई तस्वीरों ने तो बवाल काट रखा है!

इंटरनेट पर सामने आई धोनी की कुछ नई तस्वीरें।

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

भारत में आज भी फैन्स पूर्व कप्तान धोनी को भगवान की तरह मानते हैं, भले ही माही इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आते। लेकिन उसके बाद भी उनका क्रेज वैसा का वैसा ही बना हुआ है, वहीं उनके आगे तो विराट और रोहित फीके पड़ जाते हैं। वहीं थाला की नई तस्वीरों ने एक बार फिर से फैन्स के बीच सनसनी मची दी है और इन तस्वीरों में माही अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं।

धोनी ने करवाई थी कुछ समय पहले एक सर्जरी

IPL 2023 के दौरान धोनी घुटने की तकलीफ से गुजर रहे थे, लेकिन उन्होंने हर मैच खेला और टीम को सीजन का विजेता बनाया। दूसरी ओर IPL खत्म होते ही माही ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी, ये सर्जरी मुंबई में हुई थी और कुछ दिन बाद वो अपने घर यानी की रांची लौट गए थे। वहीं अब सब कुछ ठीक रहा तो, थाला आपको IPL 2024 में खेलते हुए नजर आ जाएंगे।

ये धोनी हैं या उनका कोई छोटा भाई है?

*इंटरनेट पर सामने आई धोनी की कुछ नई तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में माही लग रहे हैं काफी ज्यादा ही अलग।
*धोनी तस्वीरों में दिख रहे हैं काफी जवान, हेयरस्टाइल भी बदला।
*थाला की इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं फैन्स।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है धोनी की ये तस्वीरें

थाला ने काफी अलग तरीके से मनाया था अपना जन्मदिन

हाल ही में धोनी ने अपना या 42वां जन्मदिन मनाया था, जहां इस दिन को माही के फैन्स ने बेहद खास अंदाज में मनाया था। वहीं अपने जन्मदिन के अगले दिन माही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडिया शेयर किया था, जहां इस वीडियो में धोनी ने पहले केक काटा था और फिर अपने Dogs को खिलाया था। वो वीडियो इंटरनेट पर कुछ ही देर में हद से ज्यादा वायरल हो गया था।

ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp