वेस्टइंडीज में टीम इंडिया कर रही है खास अभ्यास, वीडियो देख रह जाएंगे आप भी दंग! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज में टीम इंडिया कर रही है खास अभ्यास, वीडियो देख रह जाएंगे आप भी दंग!

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुए एक वीडियो।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के वेस्टइंडीज से हर दिन नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां रोहित की सेना टेस्ट सीरीज के लिए कड़ी तैयारी करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया गया है, जो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है और इसमें भारतीय टीम खास तरह का अभ्यास करती हुई नजर आ रही है।

यशस्वी जायसवाल का हो सकता है टीम इंडिया से डेब्यू

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आ रही है, इस रिपोर्ट की माने तो टीम इंडिया में पहली बार शामिल किए गए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिल सकता है। साथ ही टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी इन दिनों नेट्स में जायसवाल के साथ काम कर रहे हैं और उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर खेलने की टिप्स दे रहे हैं।

टीम इंडिया अभ्यास के बीच मस्ती भी कर लेती है यार

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुए एक वीडियो।
*जहां सभी खिलाड़ी Boomerang से अलग तरह का अभ्यास करते आए नजर।
*इस बीच विराट कोहली कर रहे थे अपने साथियों के साथ जमकर मस्ती।
*ईशान किशन और केएस भरत भी थे इस अनोखे अभ्यास का हिस्सा।

सोशल मीडिया पर सामने आया टीम इंडिया के अभ्यास का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रोहित लग रहे थे थोड़े मस्ती के मूड में, वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे इस मैदान पर

वहीं इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरूआत कल से हो रही है, ये टेस्ट मैच डोमिनिका में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने डोमिनिका में आखिरी टेस्ट मैच साल 2011 में खेला था, जब टीम में राहुल द्रविड़ बतौर खिलाड़ी मौजूद थे और उनके साथ कोहली भी थे। ऐसे में भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए ये मैदान नया है, साथ ही इस मैदान से जुड़ा खास पोस्ट भी विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp