IPL के बाद अब इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर, इस बड़े टूर्नामेंट का होंगे हिस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL के बाद अब इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर, इस बड़े टूर्नामेंट का होंगे हिस्सा

अर्जुन तेंदुलकर को पुड्डुचेरी में 24 जुलाई से होने वाली 50 ओवर के टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है।

Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter)

आईपीएल (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाली खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर अब जल्द ही दूसरी टीम के लिए भी खेलते नजर आएंगे। बता दें देवधर ट्रॉफी के लिए उनका चुनाव हुआ है। दरअसल साउथ जोन स्क्वॉड में अर्जुन तेंदुलकर की एंट्री हुई है।

बता दें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पुड्डुचेरी में 24 जुलाई से होने वाली 50 ओवर के टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है। बता दें इस टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल होंगे।

साउथ जोन के लिए देवधर ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर 

वहीं कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक एमर्जिंग एशिया कप में खेलने वाले साई सुदर्शन को स्टैंडबाई खिलाड़ियों में रखा गया है। इस टीम को अर्जुन तेंदुलकर से काफी उम्मीद रहनी वाली है। बता दें उन्होंने इस साल ही आईपीएल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था।

 

दरअसल अर्जुन तेंदुलकर का उनका पहला आईपीएल सीजन ठीक ठाक रहा था। उन्होंने आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में सिर्फ एक विकेट झटके थे। बता दें वह आईपीएल के अलावा रणजी मुकाबले में भी खेलते हुए नजर आएं हैं। वहीं देवधर ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर को अपनी गेंदबाजी को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा।

वहीं साउथ जोन टीम में अर्जुन तेंदुलकर के अलावा विद्वत कावेरापा, विजयकुमार वैशाख और वी कौशिक को भी शामिल किया गया है। साथ ही इस टीम के लिए एन जगदीशन, रोहित रायुडू, केबी अरूण कार्तिक आदि खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

देवधर ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम इस प्रकार है : 

मयंक अग्रवाल (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, बी साई किशोर, रोहन कुन्नुमल, केबी अरूण कार्तिक, रिकी भुई, एन जगदीशन, रोहित रायुडू, देवदत्त पडिक्कल, विद्वत कावेरप्पा, विजयकुमार वैशाख, कौशिक वी, रोहित रेडकर, सिजोमन जोसेफ और अर्जुन तेंदुलकर।

यहां पढ़ें : ICC ट्रॉफी नहीं जीतने के लिए रोहित शर्मा खिलाड़ियों को छोड़, किस्मत को कसूरवार ठहरा रहे हैं!

close whatsapp