लंबे समय बाद दिखी जसप्रीत बुमराह की झलक, SKY के साथ ना जाने कौनसी सीक्रेट बात कर रहे थे?
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है एक तस्वीर।
अद्यतन - Jul 12, 2023 3:08 pm

टीम इंडिया का हर फैन जसप्रीत बुमराह को फिर से खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहा है, वहीं टीम इंडिया को भी गेंदबाज की कमी काफी ज्यादा ही खल रही है। लेकिन बुमराह को लेकर इस बार बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है, इस बीच लंबे समय बाद बुमराह सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के एक और स्टार के साथ नजर आए हैं।
जसप्रीत बुमराह की वापसी का कोई अता-पता नहीं है
दूसरी ओर बुमराह को क्रिकेट से दूर हुए करीब 1 साल होने वाला है, वहीं बीच में उनके गेंदबाजी अभ्यास शुरू करने की भी खबर आई थी। लेकिन तेज गेंदबाज की मैदान पर कब वापसी होगी, किसी को इसके बार में कुछ नहीं पता है। दूसरी ओर सभी को ये ही लग रहा है की, वो वर्ल्ड कप 2023 से पहले फिट हो जाएंगे और टीम के लिए वर्ल्ड कप खेलेंगे।
ये SKY के साथ क्या कर रहे हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह?
*मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में सूर्यकुमार यादव के साथ नजर आ रहे हैं जसप्रीत बुमराह।
*दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर शायद किसी शूट के बीच की है।
*तस्वीर के कमेंट बॉक्स में फैन्स लगाने लगे बुमराह से वापसी की गुहार।
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव की तस्वीर
बुमराह के फैन्स उनकी झलक पाने के लिए दौड़ने लगे
बुमराह ने कौन-कौन से टूर्नामेंट को किया मिस?
वहीं बुमराह चोट के फेर में ऐसे फंसे हैं, की वो लगातार बड़े-बड़े टूर्नामेंट नहीं खेल पा रहे हैं। बुमराह सबसे पहले एशिया कप 2022 से बाहर हुए थे, उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनकी जगह टीम शमी को शामिल किया गया था। लेकिन साल 2023 आते ही सभी को IPL के जरिए उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और तेज गेंदबाज IPL 2023 से भी दूर रहा। साथ ही WTC 2023 फाइनल भी जसप्रीत नहीं खेल पाए थे।