अभी टीम इंडिया से डेब्यू भी नहीं हुआ, यशस्वी जायसवाल ने पहले ही बना लिया अपना अलग गुट! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभी टीम इंडिया से डेब्यू भी नहीं हुआ, यशस्वी जायसवाल ने पहले ही बना लिया अपना अलग गुट!

सर जडेजा ने डोमिनिका से अपनी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर हर कोई उत्साहित है, साथ ही फैन्स यशस्वी जायसवाल को लेकर भी काफी बेताब हैं और वो जायसवाल को पहले टेस्ट में टीम के लिए ओपन करता हुआ देखना चाहते हैं। वहीं टीम इंडिया में एंट्री के साथ ही यशस्वी ने साथी खिलाड़ियों से पक्की दोस्ती कर ली है, जिसका नजारा जडेजा के सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिल रहा है।

यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के भरोसे पर खरा उतरना होगा

डोमिनिका में होने वाले टेस्ट मैच से पहले ही रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़े-बड़े बयान दे दिए हैं, जिसके बाद टीम की अब यशस्वी से उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में जायसवाल को कप्तान रोहित के साथ-साथ पूरी टीम के भरोसे पर खरा उतरना होगा और डेब्यू टेस्ट में ही कुछ बड़ा करके दिखाना होगा।

गुटबाजी शुरू कर दी यशस्वी जायसवाल ने तो अभी से!

*सर जडेजा ने डोमिनिका से अपनी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में जडेजा के साथ नजर आ रहे थे साथी खिलाड़ी भी।
*वहीं यशस्वी जायसवाल भी हर तस्वीर में थे मौजूद, कर रहे हैं मजे।
*टीम इंडिया में एंट्री होते ही सीनियर खिलाड़ियों से हो गई यशस्वी की दोस्ती।

जडेजा की हर तस्वीर में यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं

विराट के लिए खास है ये टेस्ट सीरीज

विराट कोहली ने साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उनका ये टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज में हुआ था और डोमिनिका टेस्ट का भी विराट हिस्सा थे साल 2011 में। जिसे लेकर विराट ने बयान दिया था, साथ ही कोच राहुल द्रविड़ ने भी कोहली की जमकर तारीफ की है। जिसका वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है, वहीं इस बीच पूरी टीम ने फोटोशूट भी कराया और इस दौरान सभी ने मिलकर जमकर मस्ती भी की थी।

कोच द्रविड़ और कोहली का बयान आप भी सुनो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp