सोशल मीडिया पर अलग दिखने के चक्कर में, कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
अद्यतन - जुलाई 13, 2023 2:39 अपराह्न

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वैसे तो अपने क्रिकेट से साथ-साथ स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं, जहां उनका ये स्वैग सोशल मीडिया पर भी नजर आता है। लेकिन कभी-कभी हार्दिक कुछ लाइक्स के लिए अजीब तस्वीरें या वीडियो पोस्ट कर देते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है उनके नए पोस्ट के जरिए और इस पोस्ट पर फैन्स ने ऑलराउंडर को Troll करने की भी कोशिश की है।
टीम इंडिया के अगले टी-20 कप्तान हो सकते हैं हार्दिक पांड्या
जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टीम इंडिय बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां सबसे ज्यादा बदलाव टी20 टीम में ही देखने को मिल रहा है। ऐसे में खबर ये है की जल्द ही हार्दिक पांड्या को टी-20 प्रारूप का पक्का कप्तान बनाया जा सकता है, साथ ही रोहित और विराट को लंबे समय से आराम का बहाना दे कर टी-20 टीम में नहीं चुना जा रहा है और दिग्गजों का कहना है की इन दोनों खिलाड़ियों का टी-20 इंटरनेशनल करियर खत्म हो चुका है। ऐसे में हार्दिक को बार-बार कप्तानी देकर टेस्ट किया जा रहा है और वो हर सीरीज में टीम के लिए जीत की कहानी लिख रहे हैं।
हार्दिक पांड्या क्यों सोशल मीडिया पर JOKER बन रहे हैं?
*हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
*इस पोस्ट की तस्वीर में हार्दिक नजर आ रहे हैं 2 अलग-अलग कुल में।
*एक तस्वीर में ऑलराउंडर के चेहरे पर लगे हैं तारे-सितारे।
*वहीं इस पोस्ट पर पांड्या की वाइफ ने भी किया है कमेंट।
ये नई तस्वीर पोस्ट की है ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने
वनडे और टी20 सीरीज की तैयारी में लगा है ये खिलाड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी करेंगे हार्दिक
इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान),संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।