रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक की फिटनेस के आगे, फेल हैं टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उमरान मलिक।
अद्यतन - Jul 13, 2023 3:12 pm

तेज गेंदबाज उमरान मलिक अचानक से खबरों में आए थे, जहां IPL के जरिए इस युवा खिलाड़ी ने अपना नाम बनाया था और फिर उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। उसी के बाद से इस खिलाड़ी की फिटनेस की हर कोई तारीफ कर रहा है, साथ ही उमरान भी खुद को लगातार फिटनेस में आगे रखते हैं और हाल ही में उनकी शानदार बॉडी देखने को मिली है।
वेस्टइंडीज दौरे पर जा रहे हैं उमरान मलिक
टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, उसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज और टी-20 सीरीज के लिए उमरान मलिक को चुना गया है, इससे पहले भी उमरान लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वहीं इस साल का IPL मलिक के लिए ज्यादा खास नहीं रहा था और इस गेंदबाज को कप्तान ने ज्यादा मौके भी नहीं दिए थे SRH से खेलने के लिए।
उमरान मलिक की फिटनेस टॉप क्लास है बॉस
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उमरान मलिक।
*इसी कड़ी में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं शेयर।
*इन तस्वीरों में उमरान दिखा रहे हैं अपनी फिट बॉडी।
*उमरान की ये तस्वीरें फैन्स को आई काफी ज्यादा पसंद।
एक नजर डालते हैं उमरान मलिक की नई तस्वीरों पर
अलग स्वैग है सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज का
संजय मांजरेकर ने दिया तेज गेंदबाज को लेकर बयान
वहीं उमरान मलिक को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने एक बयान दिया है, संजय मांजरेकर ने अपने बयान में कहा की उमरान को टेस्ट क्रिकेट में भी मौका मिलना चाहिए। आगे बोलते हुए मांजरेकर ने कहा की उमरान की रफ्तार भरी गेंदबाजी टेस्ट क्रिकेट में नीचले क्रम के बल्लेबाजों को परेशानी कर सकती है, जैसा इस समय मार्क वुड की गेंदबाजी कर रही है। अब देखना अहम होगा की आगे चल क्या उमरान को टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलेगा या फिर वो वनडे और टी-20 क्रिकेट ही खेलेंगे।