इशांत शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वह ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ….
इशांत शर्मा ने कहा कि, मेरे मुताबिक यशस्वी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए एकदम तैयार हैं।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 10:07 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, जहां वह भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच डेमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को इस मैच में बेहतरीन शुरुआत दी। दरअसल दूसरे दिन दोनों की बेहतरीन पारी की बदलौत ही भारत 312 रनों तक पहुंच सका। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के शतकीय पारी खेली। बता दें दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 229 रनों की पार्टनरशिप की।
वहीं यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी जमकर तारीफ की। बता दें टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी इशांत शर्मा ने भी यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की। दरअसल इशांत शर्मा का कहना था कि, जब यशस्वी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल सकते हैं तो वे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी खेल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल की बैटिंग तकनीक पर भी बात की।
यशस्वी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए एकदम तैयार हैं- इशांत शर्मा
बता दें JioCinema पर बातचीत करते हुए इशांत शर्मा ने कहा कि, मेरे मुताबिक यशस्वी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए एकदम तैयार हैं क्योंकि अगर आप उनकी इस इनिंग को देखें तो उन्होंने जो भी बॉउंड्री लगाई खासकर नई गेंद के खिलाफ, वे सारे कट और पुल शॉट्स से आएं हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल यह एक ओपनिंग बल्लेबाज के लिए एक अच्छा संकेत है जब वह फुल डिलीवरी पर कवर ड्राइव खेलने से बचता है। अगर आप कवर ड्राइव खेलते हैं, तो आपके पीछे या स्लिप में पकड़े जाने की संभावना रहती है। यशस्वी नई गेंद के खिलाफ सिर्फ कट और पुल से रन बनाना चाहते थे, जो हर बल्लेबाज की ताकत होती है।