जूनियर खिलाड़ियों को बड़ा प्रमोट कर रहे हैं विराट कोहली, अब इन युवाओं के लिए डाला पोस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद विराट ने एक पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Jul 15, 2023 5:35 pm

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी बदल गए हैं, जहां निजी जिंदगी से लेकर क्रिकेट के मैदान पर उनका अलग रंग ही नजर आता है। साथ ही कोहली अब अपने जूनियर साथियों को भी सोशल मीडिया के जरिए काफी प्रमोट करते हैं, ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है और 2 युवा खिलाड़ियों के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।
भगवान में अब ज्यादा मन लगता है कोहली का
एक वक्त था जब विराट ने एक पत्रकार को बोला था की, क्या में आपको पूजा-पाठ टाइप इंसान लगता हूं। लेकिन अब इस खिलाड़ी के लिए समय काफी बदल गया है, जहां कोहली आए दिन किसी ना किसी मंदिर में नजर आ ही जाते हैं और इस दौरान उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद होती है।
विराट कोहली ने टीम के 2 नए सितारों के लिए खास पोस्ट किया शेयर
*वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद विराट ने एक पोस्ट किया शेयर।
*इस पोस्ट के जरिए विराट ने मैच की अलग-अलग तस्वीरें की हैं शेयर।
*इशान किशन और यशस्वी जायसवाल को दी डेब्यू की बधाई।
*साथ ही टीम इंडिया की जीत के लिए भी कैप्शन में कोहली ने लिखा है।
एक नजर डालते हैं विराट कोहली के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर
मस्ती के मूड में नजर आए कोहली मैच के बीच
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है, ये टेस्ट मैच महज तीन दिन में ही खत्म हो गया। साथ ही मैच में कोहली ने अर्धशतक भी लगाया था, दूसरी ओर मैच के बीच से पूर्व कप्तान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां इस वीडियो में वो डांस करते हुए नजर आए रहे हैं, वहीं इस वीडियो को फैन्स अब जमकर सोशल मीडिया पर शेयर करने में लगे हुए हैं। इससे पहले भी कई बार वेस्टइंडीज में ही कोहली के डांस वीडियो वायरल हुए थे, जहां उनका एक दम अलग अंदाज नजर आता है।