डेब्यू टेस्ट मैच में सिर्फ 1 रन बनाने वाले, ईशान किशन अब इंस्टा पर बड़ी-बड़ी बातें शेयर कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेब्यू टेस्ट मैच में सिर्फ 1 रन बनाने वाले, ईशान किशन अब इंस्टा पर बड़ी-बड़ी बातें शेयर कर रहे हैं

ईशान किशन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया है टेस्ट डेब्यू।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहा है, इसकी कड़ी में ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल का हाल ही में टेस्ट डेब्यू  हुआ है। जहां यशस्वी का टेस्ट डेब्यू तो यादगार बन गया, लेकिन ईशान का धमाल नहीं दिखा। लेकिन उसके बाद भी इस बल्लेबाज ने अपनी भावनाओं को फैन्स के साथ शेयर किया है सोशल मीडिया के जरिए।

लंबे समय से टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे थे ईशान किशन

सड़क हादसे में चोटिल होने के बाद पंत क्रिकेट से दूर हुए हैं, तब से टेस्ट क्रिकेट में लगातार केएस भरत को मौके मिल रहे थे। लेकिन केएस अपनी बल्लेबाजी से छाप नहीं छोड़ पाए, जिसके बाद लंबे समय से टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे ईशान किशन को मौका मिल ही गया और टेस्ट कैप मिलने के बाद इस खिलाड़ी की खुशी अलग ही लेवल पर थी।

ईशान किशन ने डेब्यू टेस्ट को लेकर क्या पोस्ट कर दिया ऐसा?

*ईशान किशन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया है टेस्ट डेब्यू।
*टेस्ट डेब्यू में ईशान ने बनाया था सिर्फ और सिर्फ 1 रन ही।
*वहीं अब सोशल मीडिया पर युवा खिलाड़ी ने पोस्ट किया शेयर।
*ईशान ने टेस्ट डेब्यू को बताया सबसे ज्यादा गर्व की बात।

सोशल मीडिया पर ईशान किशन का ये था वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

यशस्वी जायसवाल ने भी टेस्ट डेब्यू को लेकर रखी अपनी बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

टीम इंडिया है सीरीज में 1-0 से आगे

दूसरी ओर टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज हैं, जिसमें से रोहित की सेना पहला टेस्ट जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 से आगे है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा, उसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा। इसी वनडे सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी NCA में मौजूद हैं और अपनी तैयारियों में लगे हैं। वनडे के बाद टी-20 सीरीज होगी, इसी टी20 सीरीज के लिए टीम में पहली बार यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को चुना गया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp